2.65 लाख रुपये के गबन मामले में संभाग आयुक्त ने की कार्रवाई, पीएमश्री कॉलेज के प्राचार्य निलंबित

सीहोर

सीहोर जिले के समीपस्थ ग्राम चैनपुरा स्थित पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य आलोक शर्मा पर शाला विकास समिति के 10 लाख रुपए में से लगभग ढाई लाख रुपए के गबन का आरोप सिद्ध हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर ने मामले को संभाग आयुक्त के पास कार्रवाई के लिए भेजा था। संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने प्राचार्य आलोक शर्मा को निलंबित कर दिया है।

दरअसल, चैनपुरा निवासी प्राचार्य आलोक शर्मा को शाला विकास के लिए करीब 10 लाख की राशि आवंटित की गई थी। आरोप है कि उन्होंने इस राशि में से लगभग 2 लाख 65 हजार 669 रुपए का लेखा-जोखा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। जिसे लेकर ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पीएम श्री स्कूल के ही तीन अन्य प्राचार्यों की एक जांच टीम गठित की गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच के दौरान आलोक शर्मा टीम को उपरोक्त राशि का संतोषजनक लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम ने अपनी रिपोर्ट में इस तथ्य का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी, जिसे कलेक्टर और राज्य शिक्षा संस्थान को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। लगभग एक माह तक चली जांच के बाद, खुद को निर्दोष बताने वाले प्राचार्य आलोक शर्मा को अंततः निलंबित कर दिया गया। संभाग आयुक्त द्वारा निलंबन आदेश जारी किए जाने के बाद, श्री आलोक शर्मा निलंबन अवधि में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सेवाएं देंगे।  

जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

  •     किसी भी बिल पर स्टॉक पंजी का क्रमांक दर्ज नहीं था, न ही भौतिक सत्यापन किया गया।
  •     बैंक पासबुक के अनुसार कुल व्यय 7,53,889 रुपये है, जबकि केशबुक में यह 8,47,429 रुपये है। 
  •     पीएफएमएस पोर्टल पर कुल व्यय राशि 10,38,919 दर्शाई गई है।
  •     इस प्रकार जांच टीम को 2,65,669 रुपये का अंतर मिला, जो गबन की पुष्टि करता है। 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति