राणा को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है, वह लीड्स से ही भारत लौटेंगे

लीड्स
तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंग्लैंड दौरे पर अब भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि राणा को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह लीड्स से ही भारत लौटेंगे। भारतीय टीम दूसरे टेस्ट के लिए बर्मिंघम पहुंच चुकी है। हर्षित राणा को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट से ठीक पहले भारतीय टीम में शामिल किया गया था। वह लीड्स टेस्ट की अंतिम 11 में जगह नहीं बना सके थे। इंग्लैंड ने यह टेस्ट आखिरी दिन 371 रन के लक्ष्य पीछा कर पांच विकेट से जीता था।

मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय टीम के एक तेज गेंदबाज को परेशानी थी। ऐसे में प्रबंधन ऐसे तेज गेंदबाज को बैकअप के रूप में रखना चाहता था, जो बाउंसर का सही इस्तेमाल करता हो। राणा सही विकल्प थे और इसी वजह से उन्हें टीम से जोड़ा गया था। लेकिन, अब सब कुछ ठीक है। इसलिए राणा को अब रिलीज कर दिया गया है।

हर्षित राणा ने पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टेस्ट डेब्यू किया था। वह दो टेस्ट खेले थे, जिसमें चार विकेट उनके नाम हैं। पर्थ में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3-48 रहा था। इंग्लैंड में, राणा को कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ‘ए’ के लिए पहला मैच खेलने का मौका मिला। इस मैच में भी उनका प्रदर्शन साधारण रहा था। उन्होंने 99 रन देकर एक विकेट लिए थे।

साधारण प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए हर्षित राणा को टीम में जगह देने की आलोचना भी हुई थी। क्रिकेट विशेषज्ञ अंशुल कंबोज को बेहतर विकल्प मान रहे थे, जो गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बेहतरीन बल्लेबाजी भी करते हैं और भारत ‘ए’ की तरफ से उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा था।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 की शुरुआत की है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर भारत की तरफ से पांच शतक लगे। इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से पिछड़ चुकी है। सीरीज में बने रहने के लिए बर्मिंघम में 2 जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया को वापसी करनी होगी।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति