बिजली गिरने से पलेरा में बड़ा नुकसान, 16 बकरियां मरीं, 4 गंभीर रूप से झुलसीं

पलेरा
पलेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ाहार पोस्ट लारौन में बुधवार की दोपहर आसमान से आई आफत ने एक पशुपालक की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। खेत में चर रहीं 16 बकरियों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 बकरियां गंभीर रूप से झुलस गईं।

पीड़ित पशुपालक प्रेमनारायण कुशवाहा ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे के आसपास उसकी बकरियां खेत के पास चर रहीं थीं। तभी अचानक मौसम बदला और तेज गरज और तड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर 16 बकरियों ने दम तोड़ दिया। वहीं, 4 बकरियां बुरी तरह झुलस गईं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पशु चिकित्सक को सूचित किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। गौरतलब है कि इस प्रकार की घटनाएं मानसून के आगमन के साथ अक्सर सामने आती हैं, जिससे पशुपालकों को आर्थिक रूप से गहरा नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसी घटनाओं से ग्रामीण अंचल में दहशत का माहौल बन गया है।ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द सर्वे कर नुकसान की भरपाई करे, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति