US वीजा के लिए नई शर्त! सोशल मीडिया प्रोफाइल छिपाया तो टूट सकता है सपना

नई दिल्ली
अमेरिका की वीजा चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें वीजा का आवेदन करते समय पिछले पांच सालों के सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़ी सारी जानकारी देनी होगी। वरना उनका आवेदन रद्द हो सकता है और अमेरिका जाने का सपना टूट सकता है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने गुरुवार को वीजा आवेदकों से पृष्ठभूमि जांच के लिए पिछले पांच वर्षों के सभी सोशल मीडिया यूजरनेम और हैंडल का खुलासा करने को कहा है। दूतावास ने कहा कि इसका उल्लंघन करने पर वीजा खारिज किया जा सकता है और भविष्य में भी वीजा के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर एक बयान में कहा, "वीजा आवेदकों को डीएस-160 वीजा आवेदन पर पिछले 5 वर्षों के दौरान उपयोग में लाए गए सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स, यूजरनेम या हैंडल्स को सूचीबद्ध करना जरूरी है।" बयान में यह भी कहा गया है कि आवेदक फॉर्म पर हस्ताक्षर करने और उसे जमा करने से पहले प्रमाणित कर लें कि उनके वीजा आवेदन में दी गई जानकारी सही है।

गोपनीयता सेटिंग सार्वजनिक करने की सलाह
इसमें कहा गया है कि अगर आवेदक ने किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में कोई भी जानकारी छिपाई तो उसका आवेदन कभी भी रद्द किया जा सकता है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर लिखा, "तत्काल प्रभाव से, F, M या J गैर-आप्रवासी वीजा के लिए आवेदन करने वाले सभी व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे अपने सभी सोशल मीडिया खातों की गोपनीयता सेटिंग्स को सार्वजनिक कर दें, ताकि अमेरिकी कानून के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका में उनकी पहचान और स्वीकार्यता स्थापित करने के लिए आवश्यक जांच की जा सके।"

ट्रंप का राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता पर फोकस
यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन कोशिशों का हिस्सा है जो राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता के मद्देनजर वीजा नियमों को कठिन बना रहे हैं। इससे पहले सोमवार को, अमेरिकी विदेश विभाग ने छात्र वीजा आवेदनों की प्रक्रिया फिर से शुरू करने के ऐलान के बाद अमेरिकी दूतावास ने सभी छात्र वीज़ा आवेदकों से पृष्ठभूमि जांच के लिए अपने सोशल मीडिया खातों को जानकारी सार्वजनिक करने को कहा था।

एक अन्य बयान में अमेरिकी दूतावास ने यह भी चेतावनी दी कि जो लोग अवैध रूप से देश में प्रवेश करेंगे, उन्हें जेल की सजा और निर्वासन का सामना करना पड़ेगा। यह बयान दूतावास के ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया गया। इसमें कहा गया, ‘‘अमेरिका आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू कर रहा और अवैध विदेशियों को निकाल रहा है। अमेरिका में अवैध प्रवेश के परिणामस्वरूप हिरासत, निर्वासन का सामना करना पड़ेगा और भविष्य में वीजा पात्रता पर गंभीर असर पड़ेगा।’’

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति