रैंक बढ़ाने के चक्कर में कर डाली गड़बड़! थानेदार सस्पेंड, तीन का ट्रांसफर

मीरजापुर
राजगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र पटेल को आइजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) में थाने की रैंकिंग बढ़ाने की होड़ में खुद ही फर्जी शिकायत दर्ज कर उसे निस्तारित करने के गंभीर आरोप में एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने निलंबित कर दिया। इसके साथ ही थानेदार को बिना अनुमति के जनपद छोड़ने पर भी रोक लगा दी। मामले की जांच सीओ ऑपरेशन मुनेंद्र पाल सिंह को सौंपी गई है। वहीं जमालपुर थाने से अधिक शिकायतें मिलने पर थानेदार विजय कुमार सरोज को लाइन हाजिर कर दिया।

फर्जी नाम से दर्ज की गई शिकायतें जो गांव में मौजूद ही नहीं
जांच में सामने आया कि थानेदार महेंद्र पटेल ने आइजीआरएस नंबर 40019925013219, 40019925013220 और 40019925013221 के तहत फर्जी नाम राजू, राजेश और राकेश के नाम से शिकायतें दर्ज कराईं। शिकायत में दिए गए गांव कुड़ी के ग्राम प्रधान गुलाब चंद मौर्य ने बताया कि इन नामों के कोई व्यक्ति गांव में मौजूद ही नहीं हैं।

उक्त शिकायतें खुद थानेदार ने ही अपने मोबाइल नंबर से दर्ज कीं और बाद में उन्हीं शिकायतों का निस्तारण भी स्वयं कर दिया। इतना ही नहीं, निस्तारण रिपोर्ट में यह तक लिखा गया कि ''आवेदक अब कोई कार्रवाई नहीं चाहता है'' और जांच में यह भी पाया गया कि थानेदार ने आइजीआरएस अधिकारी के काल पर खुद को आवेदक बताकर 'पूर्ण संतुष्टि' की पुष्टि कर दी।

विभाग को गुमराह कर बनाई फर्जी रैंकिंग
थानेदार ने आइजीआरएस में थाने की रैंकिंग सर्वोच्च बनाए रखने के लिए यह पूरी कूटरचित योजना बनाई थी। जांच में आरोप सत्य पाए गए, जिसके बाद एडीजी जोन ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की।

अन्य थानों में भी किया गया फेरबदल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने इस कार्रवाई के साथ ही अन्य थानों में फेरबदल भी किया है। कछवां थानेदार अब अमरजीत चौहान होंगे, जो पूर्व में साइबर थाने में तैनात थे। वहीं विंध्याचल थानेदार अमित कुमार को हटाकर जमालपुर भेजा गया है। वहीं विंध्याचल का नया थानेदार वैद्यनाथ सिंह को बनाया गया है जो पूर्व में अहरौरा थाने में थे। रणविजय सिंह, जिन पर वसूली का आरोप लगा था, उन्हें कछवां से हटाकर राजगढ़ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति