एजबेस्टन टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान… इस गेंदबाज की 4 साल बाद वापसी

 एजबेस्टन 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. दूसरे मुकाबले की बात करें तो 2 जुलाई से बर्मिघम के एजबेस्टन में होगा. इसी मैच के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है. 26 जून को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ECB ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है.

दूसरे मैच में भी इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स होंगे, वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की एंट्री हुई है. उनकी चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. 2021 में आर्चर ने भारत का दौरा किया था. उसके बाद से वह टेस्ट टीम में शामिल नहीं थे. उनके आखिरी टेस्ट की बात करें तो फरवरी 2021 में अहमदाबाद का मैच खेला था.

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा कि शारीरिक रूप से तो सब कुछ ठीक है. मैं पिछले एक साल से खेल रहा हूं, लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती होगी. अगले कुछ दिनों में मानसिक रूप से खुद को तैयार करना पड़ेगा, लेकिन सब कुछ अच्छा चल रहा है.
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्राउली, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति