हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट को उनकी पहली फिल्म के सेट से निकले गए थे बाहर

लॉस एंजिल्स

हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट को अपनी पहली ही फिल्म के सेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। एक्टर ने फिल्म के सेट पर हुए एक वाकये को याद किया। पिट ने बताया कि उन्हें वहां से निकाल दिया गया था। साल 1987 में आई फिल्म 'नो मैन्‍स लैंड’ में उन्होंने वेटर की भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्हें बिना क्रेडिट के काम करना था। एक्टर ने बताया कि स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड का कार्ड पाने की कोशिश में उन्होंने सीन के दौरान अचानक एक डायलॉग बोल दिया, जिससे सेट पर हंगामा मच गया था।

शैंपेन डालते समय पूछ लिया- क्या आप कुछ और लेना चाहेंगी?
पिट ने डैक्स शेपर्ड के 'आर्मचेयर एक्सपर्ट' पॉडकास्ट में बताया, 'एक रेस्ट्रॉन्ट का सीन था, जिसमें चार्ली शीन और डीबी, स्वीनी लीड रोल में थे। मैं वेटर था और मुझे सिर्फ शैंपेन लाकर डालना था। मुझे बताया गया कि बोतल को कैसे पकड़ना, खोलना और पोंछना है। लेकिन, मौके का फायदा उठाते हुए मैंने एक्ट्रेस के लिए शैंपेन डालते समय पूछ लिया- क्या आप कुछ और लेना चाहेंगी? ये सुनते ही डायरेक्टर चिल्लाए कट! कट! कट।'

'उस रात मैं बहुत शर्मिंदा हुआ'
ब्रैड पिट ने हंसते हुए कहा, 'पहला असिस्टेंट डायरेक्टर दौड़कर आया और बोला- तुमने फिर से ऐसा किया, तुम बाहर हो जाओ! उस रात मैं बहुत शर्मिंदा हुआ।' उन्होंने बताया कि एसएजी कार्ड पाना उस समय कितना मुश्किल था।

'बिना कार्ड के काम नहीं मिलता था'
उन्होंने बताया, 'बिना कार्ड के काम नहीं मिलता था और बिना काम के कार्ड नहीं मिलता था। यह एक मुश्किल स्थिति थी।' इसके अलावा, पिट ने यह भी बताया कि अगर उन्हें अपने पुराने समय में जाने का मौका मिले तो वे खुद को सलाह देंगे कि अपने अंदर की आवाज पर भरोसा करें।

'मैं अपने शुरुआती सालों में बहुत परेशान रहता था'
ब्रैड पिट ने कहा, 'मैं अपने शुरुआती सालों में बहुत परेशान रहता था। मैं सोचता था कि मैं समय बर्बाद कर रहा हूं लेकिन, अब मुझे लगता है कि बस अपनी आवाज पर यकीन करना चाहिए। ब्रैड पिट 'फाइट क्लब' (1999), 'मिस्टर एंड मिसेज शर्मा' और 'मनीबॉल' जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति