दो आरोपियो ने चौकी प्रभारी से की मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 बालोद

बालोद जिले के पिंकापार चौकी में देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब सड़क पर अचानक आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में एक जेसीबी चालक ने नियंत्रण खो दिया और मशीन सीधे एक घर में जा घुसी। इसके बाद उत्पन्न हुए विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ही घरवालों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है। देवरी थाना अंतर्गत पिंकापार गांव में जेसीबी चालक सड़क पर अचानक आए मवेशियों को बचाने के लिए गाड़ी मोड़ रहा था, इसी दौरान जेसीबी एक घर की दीवार तोड़ते हुए भीतर जा घुसी। इससे गुस्साए घरवालों ने मौके पर ही जेसीबी चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पिंकापार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल शांत कराने की कोशिश की। पुलिस जेसीबी चालक को सुरक्षित थाना ले जाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन तभी आक्रोशित परिजन उसे पुलिस की गाड़ी से जबरन खींचने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि जब चौकी प्रभारी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उनसे भी हाथापाई की गई। पुलिस ने स्थिति को काबू में लेते हुए घरवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथी ही दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति