मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वरिष्ठ अधिकारियों को किया इधर से उधर

भोपाल 

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है हालांकि उन्हें पदोन्नति देकर हटाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल किए जाने से 9 जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 5 जिलों के तहसीलदारों को पदोन्नत कर अन्य जिलों में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पद की जिम्मेदारी दी है। खास बात यह है कि राज्य में हाल ही में लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 लागू किए जाने और सभी विभागों में 31 जुलाई तक इन्हीं नियमों के अंतर्गत पदोन्नति देने के निर्देश के बावजूद पुराने नियमों के आधार पर ही तहसीलदारों को पदोन्नति दी गई है।

 राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 9 जिलों के प्रशासनिक ढांचे में परिवर्तन किया है प्रदेश के अलग अलग जिलों में पदस्थ 5 तहसीलदारों को अन्य जिलों में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बना दिया गया है। जीएडी द्वारा कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर ये पदस्थापनाएं की गई हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग जीएडी द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार आगर मालवा में तहसीलदार आलोक वर्मा को शाजापुर में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर का दायित्व दिया गया है। छतरपुर जिले में तहसीलदार अनिल कुमार तलैया को अब पन्ना जिले में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इसी प्रकार बैतूल की तहसीलदार अलका एक्का को अब पांढुर्णा जिले में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

ग्वालियर में अनिल राघव को बनाया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर
ग्वालियर के तहसीलदार अनिल राघव को अब प्रभारी डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इधर कटनी में तहसीलदार बालकृष्ण मिश्रा को अब सतना का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बना दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति