कुलदीप पर टिकी भारत की उम्मीदें, माइकल क्लार्क बोले – यही है मैच विनर

नई दिल्ली 
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आई। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर विकेट लेने के लिए तरसते हुए नजर आए और काफी महंगे भी रहे। एकमात्र स्पिनर रविंद्र जडेजा लीड्स में सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके। जडेजा ने कसी हुई गेंदबाजी की थी लेकिन दूसरे छोर से उन्हें मदद नहीं मिल रही थी। पूर्व क्रिकेटर दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम में बदलाव देखना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को कुलदीप यादव को शेष बचे मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए।

माइकल क्लार्क ने बियॉन्ड23 पॉडकास्ट में कहा, ''गेंदबाजी के लिहाज से मैं किसी एक गेंदबाज पर नहीं कहूंगा लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें कुलदीप को मैच में शामिल करना पड़ेगा। मुझे लगता है कि ये आसान हैं। वह विकेट टेकर है और इस टेस्ट में जो हमने अटैक देखा, उससे ज्यादा वह कर सकता है। इंग्लैंड को कुलदीप के खिलाफ मुश्किल होगी। अगर कुलदीप अपने खेल में शीर्ष पर है, तो यह सीरीज में निर्णायक क्षण हो सकता है, क्योंकि इंग्लैंड आक्रामक होना पसंद करता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''भारत ने बहुत पहले से किया है। वे अतिरिक्त बैटिंग के बारे में ज्यादा ध्यान देते हैं या बल्लेबाजी में गहराई पर और वे इसके लिए नंबर वन स्पिनर को ना शामिल करने का जोखिम उठा रहे हैं। इंग्लैंड में जीतने के लिए आपको 20 विकेट लेने होंगे। बुमराह स्टार हैं, वह आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं। लेकिन अन्य तीन तेज गेंदबाजों ने, हां, कई बार अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें विकेट लेने के और तरीके ढूंढने होंगे। उन्हें शायद बेहतर प्रदर्शन करना होगा।"

इससे पहले सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, मोंटी पनेसर, संजय मांजरेकर जैसे दिग्गज कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत कर चुके हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने ‘जियोस्टार’ से कहा, ‘‘ ‘‘कुलदीप यादव को वापस आना होगा। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है, लेकिन शार्दुल ठाकुर को बाहर जाना होगा।’’ पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘कुलदीप को टीम में होना चाहिए। चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलने का कोई मतलब नहीं है। शार्दुल या प्रसिद्ध में से कोई भी उनके लिए जगह बना सकता है।’’

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति