जनसेवा ही हमारा परम कर्तव्य जनहित सर्वोपरि है : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल 
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि जनसेवा ही हमारा परम कर्तव्य है और जनहित सर्वोपरि है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर शुक्रवार को गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड-60 में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याएं सुन कर समस्याओं का निराकरण कर रही थी। श्रीमती गौर ने कहा कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने प्रगति नगर में रहवासियों की नाली निर्माण की मांग को प्राथमिकता से करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड-60 के अंतर्गत अवंतिका एवेन्यू सेक्टर-सी में जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नाले की सफाई और मरम्मत कार्य के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। युगान्दर कॉलोनी में रहवासियों द्वारा कॉलोनी में पानी निकासी न होने की समस्या से अवगत कराए जाने पर, तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को पुरानी सीवेज की समुचित सफाई के निर्देश दिए।वर्धमान ग्रीन वैली एक्सटेंशन एवं बीडीए कॉलोनी के रहवासियों से भेंट कर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की। कॉलोनी के नगर निगम को हस्तांतरित होने के बावजूद आवश्यक विकास कार्यों में हो रही देर पर इसे जल्द कराने के लिए कहा। पार्षद श्री वी शक्ति राव, श्री सुरेंद्र धोटे, श्री शिवलाल मकोरिया, श्री विनोद चौकसे, श्री राकेश मालवीय, श्री मलखान सिंह, श्री नवीन गुर्जर, श्री रुपेश पाटिल, श्री गणेश राम नागर, श्री किशन बंजारे, श्री संजय शिवनानी सहित सैकड़ों की संख्या में रहवासी, अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति