कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने कहा- आप पार्टी सरकार ने भ्रष्टाचार कर स्वास्थ्य सेवाओं को किया नष्ट

नई दिल्ली 
दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने पिछली 'आप' सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंत्रियों पर उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। एसीबी की ओर से मामला दर्ज किए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि पूर्ववर्ती 'आप' सरकार ने भ्रष्टाचार कर दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को नष्ट कर दिया। संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि एसीबी ने जो मामला दर्ज किया है, उससे उन्हें बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने बार-बार इस बात को उजागर किया है कि आवंटित धन का दुरुपयोग किया गया। इन अस्पतालों की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में हुई थी। खर्च दोगुना या तिगुना करने के बावजूद 30-40 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली के भीतर सरकार 9-10 अस्पताल बनाने वाली थी। लेकिन, एक भी अस्पताल का निर्माण नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सेवाओं को आम आदमी पार्टी की सरकार ने नष्ट कर दिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि अगर सही ढंग से स्वास्थ्य के घोटाले में जांच हुई तो पूर्व में रही आम आदमी पार्टी सरकार की भ्रष्टाचार पूरी तरह से उजागर हो जाएगी। 'आप' के भ्रष्टाचार के मामलों में अदालत में केस न चलाने पर निराशा व्यक्त की और भाजपा सरकार मंशा पर सवाल उठाए।
एससीओ की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर चीनी रक्षा मंत्री को जानकारी देने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह अच्छी बात है। यह जरूरी है कि आतंकी हमले का जिक्र किया जाए। आतंकी गतिविधि जहां भी होगी, उसकी निंदा की जाएगी। रक्षा मंत्री ने जो किया वह ठीक बात है।
हिंदी भाषा विवाद पर एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संदीप दीक्षित ने कहा कि किसी भी भाषा को नजरअंदाज करना बिल्कुल सही नहीं है। हमारी सभी राष्ट्रीय भाषाएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन आधिकारिक भाषाओं से ज्यादा हमारी मातृभाषाएं या क्षेत्रीय भाषाएं इस देश की विविधता की नींव हैं। वे हमारी संस्कृति और अपील का हिस्सा हैं। उत्तर भारत में आने वाले लोग हिंदी सीखते हैं, दक्षिण भारत जाने वाले लोग वहां की स्थानीय भाषाएं सीखते हैं और पूर्व में जाने वाले लोग वहां बोली जाने वाली भाषाएं सीखते हैं। यही हमारी विविधता में एकता की ताकत है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति