बांग्लादेश खेमे में मचा हड़कंप, श्रीलंका से मिली करारी हार, कप्तान नजमुल ने दिया इस्तीफा

 

नई दिल्ली

बांग्लादेश को कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के हाथों पारी और 78 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार से बांग्लादेश को दोहरा झटका लगा है। एक तो टीम को यह सीरीज 0-1 से गंवानी पड़ी, साथ ही मैच के बाद कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने इस्तीफा दे दिया। शान्तो के इस्तीफे ने पूरे बांग्लादेश क्रिकेट को हिला कर रख दिया है। सीरीज के पहले मुकाबले की दोनों पारियों में उन्होंने शतक जड़ इतिहास रचा था, वह ऐसा करने वाले बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास के पहले कप्तान बने थे। अब अचानक उनका यह फैसला बांग्लादेश के फैंस और टीम मैनेजमेंट के लिए पचा पाना मुश्किल है। हालांकि उन्होंने कप्तानी छोड़ने के फैसले के पीछे वजह भी बताई है।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजमुल हुसैन शान्तो ने कहा, “मैं अब टेस्ट प्रारूप में कप्तान के तौर पर काम नहीं करना चाहता। यह व्यक्तिगत नहीं है। मैंने टीम की बेहतरी के लिए यह फैसला लिया है। मुझे लगता है कि इससे टीम को मदद मिलेगी।”

उन्होंने साथ कहा, “मुझे लगता है कि तीन कप्तान [तीन अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों के लिए] समझदारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि बोर्ड इस बारे में क्या सोचेगा, और मैं उनके फैसले का समर्थन करूंगा। लेकिन यह मेरा निजी फैसला है।”

कैसा रहा SL vs BAN दूसरा टेस्ट

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की पहली पारी 247 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में श्रीलंका ने 458 रन बोर्ड पर लगाकर मेहमानों पर दबाव बनाया। श्रीलंका के पास पहली पारी के बाद 211 रनों की बढ़त थी। श्रीलंका के लिए पथुम निस्सानका ने शतक जड़ते हुए 158 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं चंदीमल ने 93 तो कुसल मेंडिस ने 84 रनों का योगदान दिया। दूसरी पारी में तो बांग्लादेश के बल्लेबाजों का प्रदर्शन और निराशाजनक रहा। पूरी टीम 150 रन भी नहीं बना पाई और 133 पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने यह मैच पारी और 78 रनों से जीता।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति