फेमस सॉन्ग ‘कांटा लगा’ एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन

मुंबई

फेमस सॉन्ग ‘कांटा लगा’ गाने से फेमस हुई एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. शुक्रवार देर रात को एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. खबर है कि हार्ट अटैक आने के बाद पति पराग त्यागी ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, अब उनके घर पर मौजुद सभी लोगों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है.

कुक-मेड से पुलिस ने की पूछताछ
बता दें कि शेफाली जरीवाला के निधन की खबर मिलने के बाद मुंबई पुलिस रात 1 बजे उनके घर पहुंची थी. उनके साथ फॉरेंसिक टीम भी मौजुद थी. इसके बाद से परिवार के सदस्य से पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि शेफाली जरीवाला के मौत से पहले क्या-क्या हुआ. कैसे उनकी हालत बिड़गी थी. रात में ही पुलिस ने शेफाली के घर काम करने वाले सभी कुक और मेड को अंबोली पुलिस स्टेशन लेजाकर उनसे पूछताछ किया जा रहा है.

सभी जगह खबरों में चल रहा है कि शेफाली जरीवाला की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही यह सामने आएगा कि उनकी मौत के पीछे असल वजह क्या है. किस वजह से अचानक एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हुआ है.

बिल्डिंग वॉचमैन शत्रुघ्न महतो ने बताया कि उसने शेफाली जरीवालाको नहीं देखा था. उनकी कार निकली थी, तब उसने गेट खोल दिया, लेकिन शेफाली जरीवाला  की मौत को लेकर कोई जानकारी नहीं थी. वॉचमैन ने कहा, ‘मुझे इस बारे में पक्का पता नहीं है. मुझे रात करीब 1 बजे पता चला, जब एक आदमी ने मुझे बताया कि शेफाली की मौत हो गई है.’

पुलिस ने क्या कहा?
मुंबई पुलिस ने कहा है कि शेफाली जरीवाला की बॉडी को अंधेरी में उनके आवास पर पाया गया था और उनकी मौत के पीछे की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं है. जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस को रात 1 बजे इसकी सूचना मिली थी. फिलहाल, शेफाली के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है. मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है.

शेफाली जरीवाला का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो शेफाली जरीवाला  ने साल 2000 में रीमिक्स वीडियो ‘कांटा लगा’ फेमस हुई थीं. इसी सॉन्ग से वो काफी मशहूर हो गईं थीं. जिसके बाद से उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से भी जाना जाने लगा. शेफाली जरीवाला ने सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी से बॉलीवुड में शुरूआत किया था. इसके बाद उन्हें नच बलिए और बिग बॉस 13 जैसै रियलिटी शो में भी देखा गया था. बिग बॉस 13 ने भी उन्हें काफी शोहरत दिताया था.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति