भोपाल में बारिश के मौसम में कुत्तों से रहें सतर्क, नगर निगम ने जारी की चेतावनी

भोपाल
भोपाल शहर में आवारा कुत्ते हिंसक हो गए हैं। किसी अनजान व्यक्ति को देखते ही हमला कर सकते हैं, क्योंकि यह उनकी ब्रीडिंग का समय है। बरसात में कुत्तों में आक्रामकता बढ़ जाती है। साथ ही बरसात में भीगने से उन्हें तनाव, किलनी-पिस्सू और खुजली होती है। ऐसे में आवारा कुत्ते किसी भी व्यक्ति को काट सकते हैं।

इसको देखते हुए निगम ने एडवाइजरी जारी की है। नगर निगम के अपर आयुक्त हर्षित तिवारी ने बताया कि बरसात में डॉग बाइट की घटनाएं बढ़ती हैं। इसको देखते हुए शहरवासियों से यह अपील की जा रही है कि घर के बच्चों को समझाइश दें कि वह आवारा कु्त्तों से दूरी बनाकर चलें। साथ ही उनके साथ छेड़छाड़ न करें।

बरसात में ही ब्रीडिंग का समय रहता है, इसलिए आवारा कुत्ते झुंड में रहते हैं। यदि डॉग शेड, वाहन के नीचे बैठा है तो उसे भगाएं नहीं। कॉलोनी के रहवासियों से अपील की जा रही है कि अगर आप आवारा कु्त्तों को भोजन देते हैं, तो ऐसी जगह निर्धारित करें, जहां अधिक भीड़भाड़ न हो। पशु प्रेमियों से अपील की गई है कि वह पेट एडाप्शन मुहिम चलाकर निगम में रजिस्ट्रेशन करवाएं, ताकि पेट्स की सही देखभाल हो सके।

कु्त्तों का आतंक है तो यहां करें शिकायत
शहर के किसी इलाके में अगर आवारा कु्त्तों का आतंक है तो तुरंत इसकी सूचना नगर निगम के कॉल सेंटर 155304 से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाएं। अगर किसी व्यक्ति के साथ डॉग बाइट की घटना होती है, तो तुरंत पानी से धोकर उसे कार्बनिक साबुन से धोएं। उसके बाद कोई भी एंटीसेप्टिक मरहम लगाएं। समय पर नजदीकी अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज टीका लगवाएं। भोपाल के जेपी और हमीदिया अस्पताल में एंटी रेबीज की निश्शुल्क व्यवस्था है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति