पैट कमिंस ने दिया बड़ा हिंट, अंगुली में लगी थी भयंकर चोट, अब जल्द ही हो सकती है स्टीव स्मिथ की वापसी

वेस्टइंडीज 
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में 159 रनों से हराया। मैच के दौरान वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी लेकिन बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण विंडीज टीम मैच हार गई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बिना खेलने उतरी थी। स्मिथ चोटिल थे, जबकि लाबुशेन खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि स्मिथ अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं।
 
स्टीव स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में स्लिप पर क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगी थी। टेम्बा बावुना का तेज कैच लपकने के प्रयास मे स्मिथ चोट खा बैठे थे। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने खुलासा किया कि स्मिथ न्यूयॉर्क में बल्लेबाजी अभ्यास के लिए लौट आए हैं। वह 3 जुलाई से ग्रेनेडा में होने वाले दूसरे मैच के लिए अपनी फिटनेस साबित करके अपना दावा मजबूत करना है।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के हवाले से कमिंस ने कहा, ''उन्होंने न्यूयार्क में कुछ ओवर खेला है, मुझे लगता है कि वह टेनिस बॉल से था और एक शानदार गेंद है। मुझे लगता है घाव सही लग रहा है, इसलिए अगला स्टेज यहां आना और नेट्स में कुछ गेंदें खेलना है। इसलिए हम आने वाले दिनों में इसके बारे में जानेंगे।''

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को स्मिथ की कमी खील। पहली पारी में टीम ने 22 के स्कोर पर तीन और दूसरी पारी में 65 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। 2018 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम मार्नस लाबुशेन और स्मिथ के बिना खेलने उतरी।

लाबुशेन को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह सैम कोटास को मौका मिला है। हालांकि वह मौके को भुना नहीं सके और पहली पारी में तीन और दूसरी में सिर्फ पांच रन बना सके। उन्हें शमार जोसेफ ने आउट किया। जोश इंग्लिश ने मैच में 17 रन बनाए।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति