मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- डॉ. अम्बेडकर धाम के द्वितीय चरण का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज हित में जो कार्य किए गए हैं उनका हम स्मरण करते हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के नाम से स्मारक बनाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। इसके द्वितीय चरण के विकास कार्यों का भूमिपूजन शीघ्र होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को ग्वालियर के जौरासी में निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम का अवलोकन करते हुए यह बात कही।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम के अवलोकन के अवसर पर कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में निर्मित किए जा रहे बाबा अम्बेडकर धाम के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। मेरे साथ केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित वरिष्ठजन भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज में किए गए कार्यों को सदैव याद किया है। हमने मऊ में डॉ. अम्बेडकर के भव्य स्मारक का निर्माण कराया और हर साल अम्बेडकर की जयंती पर वहाँ कुंभ लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। ग्वालियर के जौरासी में भी डॉ. अम्बेडकर धाम का भव्य निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जौरासी में निर्मित अम्बेडकर धाम में डिजिटल लाइब्रेरी, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल आदि का निर्माण किया जा रहा है। धाम के द्वितीय चरण में अन्य आधुनिक सुविधाओं को भी जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अम्बेडकर धाम पहुँचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों का स्मरण किया। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति