ईरान का इजरायल पर हमला: कहा- डैडी से मदद मांगने भागे, ट्रंप को भी लपेटा

तेहरान
ईरान ने इजरायल के खिलाफ बहुत बड़ा तंज किया है। ईरान ने कहा है कि हमारे हमलों से पस्त इजरायल के पास अपने डैडी के पास भागने के सिवा दूसरा रास्ता नहीं था। बता दें कि अमेरिका ने इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर कराया था। ईरान और इजरायल के युद्ध में अमेरिका भी कूद पड़ा था। यहां तक कि उसने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बम भी बरसाए थे। इसके अगले ही दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के लिए ऐलान कर दिया था।

हमने दुनिया को दिखा दिया
अब ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बाद अरागाची ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि महान और ताकतवर ईरानी लोगों ने दुनिया को दिखा दिया। आखिर इजरायली शासन के पास कोई रास्ता नहीं बचा और उन्हें भागकर ‘डैडी’ की शरण लेनी पड़ी। उन्होंने आगे लिखा है कि हम लोग धमकियों और अपमान को बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। हमारी मिसाइलों ने उन्हें नतमस्तक होने पर मजबूर कर दिया। अपनी पोस्ट में अरागाची ने लिखा है कि ईरान को अपनी और अपनी आजादी की वैल्यू पता है। हम किसी अन्य देश को अपनी तकदीर तय नहीं करने देंगे।

ट्रंप को भी खूब सुनाया
अरागाची ने डोनाल्ड ट्रंप को भी सुनाया है। उन्होंने लिखा है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डील को लेकर सिन्सियर थे तो उन्हें खामेनेई के खिलाफ अपमानजनक बातें नहीं करनी चाहिए थीं। ईरानी विदेश मंत्री ने आगे चेतावनी दी कि देश अपनी वास्तविक क्षमताएं उजागर करने में संकोच नहीं करेगा। इसके बाद ईरान की ताकत को लेकर जो भ्रम है, वह खत्म हो जाएगा। अरागाची का यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के कुछ ही घंटों बाद आया है। बता दें कि खामेनेई ने अपने भाषण में कहाकि ट्रंप ने असामान्य तरीकों से घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया। खामेनेई का कहना है कि उन्होंने अमेरिका की अकड़ तोड़ डाली है।

ट्रंप का दावा, मैंने खामेनेई को बचाया
खामेनेई के बयान का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहाकि सर्वोच्च नेता का दावा झूठा है कि ईरान ने इजरायल के साथ युद्ध जीत लिया है। ट्रंप ने कहाकि खामेनेई को पता था कि उनका बयान झूठ था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहाकि उन्हें खूब पता था कि खामेनेई किस जगह छिपे हुए थे। साथ ही ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि उन्होंने इजरायल और अमेरिकी सशस्त्र बलों को जान देने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने खामेनेई की तरफ इशारा करते हुए ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहाकि मैंने उन्हें एक बहुत ही बदसूरत और अपमानजनक मौत से बचाया। अब उन्हें मुझे शुक्रिया कहने की जरूरत नहीं।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति