अपकमिंग फिल्म के लिए एसजे सूर्या को राघव लॉरेंस ने दी बधाई, बोले- ‘पूरा हो आपका सपना’

चेन्नई,

निर्माता-निर्देशक और अभिनेता राघव लॉरेंस ने एक्टर एसजे सूर्या को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किलर’ के लिए बधाई दी। सूर्या इस फिल्म के साथ निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि सूर्या ‘किलर’ में न केवल निर्देशक हैं, बल्कि लीड एक्टर भी हैं। लॉरेंस ने कहा कि सूर्या का सबसे बड़ा सपना लीड एक्टर बनने का है।

लॉरेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ‘एक्स’ अकाउंट पर सूर्या को बधाई देते हुए लिखा, “भाई सूर्या के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किलर’ के लिए बधाई। मुझे पता है कि आपका सबसे बड़ा सपना लीड एक्टर बनने का है। यह फिल्म आपको हीरो के रूप में बड़ी सफलता दिलाए। मैं राघवेंद्र स्वामी से प्रार्थना करता हूं कि आपके सारे सपने पूरे हों। पूरी टीम को शुभकामनाएं!”

एसजे सूर्या ने ‘वाली’, ‘खुशी’ और ‘न्यू’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। ‘किलर’ पैन-इंडिया फिल्म है, जिसकी कहानी, पटकथा और संवाद सूर्या ने खुद लिखा है। फिल्म का निर्माण श्री गोकुलम मूवीज और सूर्या की प्रोडक्शन कंपनी एंजेल स्टूडियोज ने किया है। फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

निर्माताओं ने बताया, “हमारा लक्ष्य ‘किलर’ के जरिए पूरे देश के दर्शकों को प्रभावित करने वाली फिल्म बनाना है। देशभर के प्रतिभाशाली अभिनेताओं और टेक्निशिन्स के साथ मिलकर हम ऐसी फिल्म बनाएंगे जो दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक बनी रहेगी।”

उन्होंने बताया, “हम ‘किलर’ के जरिए एक पैन-इंडियन सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं। हम भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों और तकनीशियनों को एक साथ ला रहे हैं, ताकि यह फिल्म पूरे देश के दर्शकों को पसंद आए।”

सूत्रों के अनुसार, ‘किलर’ की कहानी एसजे सूर्या ने लॉकडाउन के दौरान लिखी थी। यह फिल्म एक हिटमैन के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का मिश्रण होगा। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा भारत में शूट किया जाएगा, जबकि कुछ हिस्से मैक्सिको में फिल्माए जाएंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति