एमएलसी 2025: सिएटल ओर्कास की अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत, आखिरकार खुला जीत का खाता

न्यूयॉर्क
सिएटल ओर्कास ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के 18वें मैच में जीत दर्ज की। इस टीम ने एमआई न्यूयॉर्क को तीन विकेट से हराया। यह सिएटल ओर्कास की सीजन में पहली जीत रही। इससे पहले उसे लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा था। टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे अंतिम पायदान पर है। वहीं, दूसरी ओर एमआई न्यूयॉर्क ने पांचवीं हार का सामना किया है। टीम छह में से सिर्फ एक ही मैच जीतकर चौथे स्थान पर है।

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी एमआई न्यूयॉर्क ने चार विकेट गंवाकर 237 रन बनाए। टीम ने जल्द क्विंटन डी कॉक (1) का विकेट गंवा दिया। यहां से कप्तान निकोलस पूरन ने मोनांक पटेल (20) के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े।

इसके बाद पूरन ने तजिंदर ढिल्लन के साथ तीसरे विकेट के लिए 158 रन जोड़े। इस साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

तजिंदर 35 गेंदों में 95 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने आठ छक्के और इतने ही चौके जड़े। वहीं, निकोलस पूरन 60 गेंदों में आठ छक्कों और सात चौकों की मदद से 108 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी टीम की ओर से काइल मेयर्स और गेराल्ड कोएत्जी को दो-दो सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में सिएटल ओर्कास ने अंतिम गेंद पर तीन विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। टीम 10 रन पर जोश ब्राउन (5) का विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद काइल मेयर्स ने शायन जहांगीर (14) के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े।

काइल मेयर्स ने 20 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और चार चौके शामिल रहे। उनके अलावा कप्तान सिकंदर रजा ने नौ गेंदों में 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी में एक छक्का और छह चौके शामिल थे।

सिएटल की जीत के हीरो शिमरोन हेटमायर रहे। इस खिलाड़ी ने 40 गेंदों में नौ छक्के और पांच चौके जड़ते हुए 97 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। हेनरिक क्लासेन ने भी 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी टीम की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा डेलानो पोटगीटर ने दो विकेट चटकाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति