नियमबद्धता सृष्टि का स्वाभाविक चरित्र है

धर्म, सदाचार और नैतिकता के पाठ मनुष्य को दिशा दिखाने के लिए हैं। वे सत्य, असत्य का भेद करना सिखा सकते हैं। मनुष्य को जीवन मार्ग पर चलना स्वयं ही पड़ता है और निर्णय भी खुद ही लेने होते हैं। मार्ग सही हो, निर्णय उचित हों, इसे सुनिश्चित करना संभव है। इसके लिए लोभ और मोह त्यागना होता है। क्रोध और अहंकार त्यागना होता है। काम को वश में करना होता है। यही आत्म-नियंत्रण है। स्वयं पर नियंत्रण नहीं, तो धर्म, नैतिकता और सदाचरण की बात व्यर्थ है। जीवन में समस्याओं और दुखों का कारण आत्म-नियंत्रण न होना है। धर्म कोई चमत्कार नहीं करता।

धर्म के प्रकाश में किए गए कर्म ही फल देते हैं। बड़े परिणामों के लिए विकारों को वश में करना तो दूर रहा, मनुष्य जीवन को सामान्य बनाए रखने के लिए भी कोई प्रयास नहीं कर रहा है। इससे समस्याओं के अंबार लगे हुए हैं। आज वह हर तरह के लोभ के प्रभाव में है। जीवन कैसा हो, इसका संदेश प्रकृति में ही छिपा हुआ है। संपूर्ण सृष्टि एक नियम में चल रही है। कभी ऐसा नहीं हुआ कि रात के बाद दिन न आया हो। वायु और जल निरंतर प्रवाह में हैं। मौसमों का क्रम अपरिवर्तनीय है। पतझड़ के बाद वसंत को ही आना है। धरती असीम भार सहकर भी अपने स्थान पर टिकी हुई है। जब से सृष्टि का निर्माण हुआ है, तभी से ऐसा चल रहा है। नियमबद्धता सृष्टि का स्वाभाविक चरित्र है। मनुष्य भी इसका अंश है, किंतु वह इस चरित्र को नकार रहा है। मर्यादा पालन, सहयोग व समन्वय व समयबद्धता आदि का जीवन से पलायन हो चुका है।

मनुष्य के अतिरिक्त किसी भी जीव का स्थायी आवास नहीं होता। मनुष्य ने आवास बनाया, किंतु उसे बनाने में इतना श्रम और नियोजन किया, मानो उसे सदियों उसमें रहना है, सारे जीव प्राकृतिक खाद्य पदार्थों पर निर्भर हैं, मनुष्य ने खाद्य पदार्थो के नए-नए रूप बना लिए हैं। सृष्टि बहुरंगी है, किंतु मनुष्य को यह स्वीकार नहीं है कि उसे हर वह चीज चाहिए जो किसी दूसरे के पास है। इस प्रवृत्ति ने उसके जीवन को उद्दंड बना दिया है। प्रतिस्पर्धा के नाम पर आज जो कुछ किया जा रहा है वह उद्दंडता ही है। कभी उदार और दयालु होने में, सहयोग और सहायता देने में विनम्र और विकार रहित होने में तो कोई प्रतिस्पर्धा होते नहीं दिखती है।

 

  • admin

    Related Posts

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति