हिनौती गौधाम में दो करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले 4 शेड का भूमि-पूजन किया

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि गौमाता पवित्रता का पर्याय है। गौमाता की कृपा से ही सभी मनोरथ और संकल्प पूर्ण होते हैं। एक भी गौमाता बेसहारा नहीं रहेंगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मनगवां विधानसभा अन्तर्गत हिनौती गौधाम में दो करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले 4 गौवंश संरक्षण शेड का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सहित अन्य अतिथियों ने गौपूजन कर गायों को गुड़ और चना खिलाया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गौ माता की रक्षा से सृष्टि की रक्षा होती है। भारत माता की जय से पहले गौमाता की जय है। उन्होंने कहा कि खेती के साथ गौमाता को भी बचाना आवश्यक है। हिनौती गौधाम में आने वाले समय में 60 शेड बनाकर लगभग 50 हजार गौवंशों का संरक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रीवा जिले में गौ अभ्यारण्यों की स्थापना गौमाता की संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयास हैं। हिनौती गौधाम में विकास के नए अवसर खुलेंगे और यह आर्थिक रूप से समृद्धशाली गौशाला होगी। दिल से की गई गौ सेवा से ही मानव जाति का कल्याण होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हिनौती गौधाम के विकास के लिए स्थानीय जन समुदाय द्वारा दिए गए भूमिदान व अन्य सहयोग की प्रशंसा की तथा कहा कि जन भागीदारी से ही यह पुनीत कार्य और आगे बढ़ेंगे। उन्होंने गौधाम के विकास के लिए विधायक मनगवां द्वारा किए जा रहे कार्य की भी प्रशंसा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गौधाम में चारागाह की व्यवस्था के साथ ही वृक्षारोपण सहित अन्य विकास के कार्य सतत रूप से संचालित होते रहेंगे और प्रतिमाह किसी न किसी कार्य का भूमि-पूजन या लोकार्पण होता रहेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कार्यक्रम में दानदाताओं का सम्मान किया तथा गौ-सेवकों को छाता व रेनकोट वितरित किए। उप मुख्यमंत्री ने गौधाम परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

अयोध्या से पधारे जगतगुरू श्री राघवाचार्य जी ने कहा कि गौमाता की सुख-शांति से ही धरती पर सुख-शांति स्थापित होती है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में संतगण तथा प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति