बुलडोजर एक्शन के खिलाफ जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

नई दिल्ली

दिल्ली में झुग्गियों के तोड़े जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी आज जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस आयोजन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत तमाम बड़े नेता शामिल हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसी जंतर मंतर से आम आदमी पार्टी ने अपना आंदोलन शुरू किया था। आज फिर से झुग्गियों को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना आंदोलन शुरू किया है। दिल्ली की झुग्गियों में 40 लाख लोग रहते हैं। यदि भाजपा ने दिल्ली की झुग्गियों को तोड़ना बंद नहीं किया तो रेखा गुप्ता की सरकार 5 साल नहीं चल पाएगी। भाजपा की सरकार ने पांच महीने में दिल्ली की व्यवस्था को बेकार कर दिया है। फरवरी में जब आम आदमी पार्टी की सरकार गई थी। उस समय दिल्ली में 24 घंटे बिजली आया करती थी लेकिन अब लंबे-लंबे पावर कट लग रहे हैं। भाजपा मुफ्त बिजली की स्कीम को बंद कर देगी। दिल्ली के निजी स्कूलों ने मनमाना फीस बढ़ाना शुरू कर दिया है जबकि आपकी सरकार में निजी स्कूल फीस नहीं बढ़ा पा रहे थे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने गरीब झुग्गीवालों से वादा किया था कि जहां झुग्गी है, वहां मकान बनाकर देंगे। सरकार बनने के चंद दिनों बाद ही इन गरीबों की झुग्गियां उजाड़ना शुरू कर दिया है। अब तक करीब 10 हजार झुग्गियां तोड़ी जा चुकी हैं। एक लाख से अधिक गरीब झुग्गी वाले बेघर हो चुके हैं। इनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है।

जहां झुग्गी वहीं मकान ये हमारी सरकार और पार्टी का संकल्प: कपिल मिश्रा
झुग्गी डेमोलिशन पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "आम आदमी पार्टी अपनी हार से हताश है वे फिर से वहीं काम कर रहे हैं जो उन्होंने 10 साल तक किया। उनको अपनी हार से सबक लेना चाहिए। दिल्ली की जनता एक बदलती हुई दिल्ली के साथ खड़ी है। दिल्ली में कोई झुग्गी ना तोड़ी गई है ना तोड़ी जाएगी। जहां झुग्गी वहीं मकान ये हमारी सरकार और पार्टी का संकल्प है। पक्का मकान झुग्गीवासियों को मिले हम उसके लिए काम कर रहे हैं। जबतक पक्का मकान उसी जगह पर नहीं मिलता तब तक दिल्ली में किसी भी झुग्गी को नहीं तोड़ा जा रहा है। केजरीवाल का गैंग बार-बार झूठ बोलता है। उसी झूठ के कारण उनको पराजय का सामना करना पड़ा है।"

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति