मां ही बनी दरिंदगी की गुरु? छात्रा का सनसनीखेज बयान उड़ाए होश

बेंगलुरु
बेंगलुरु में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपनी ही मां पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि उसकी मां ही उसका यौन उत्पीड़न कर रही है। छात्रा का आरोप है कि उसकी मां, उसे सेक्स करने की ट्रेनिंग देती है। छात्रा के मुताबिक मां कहती हैं कि यह ट्रेनिंग शादी के बाद पति के साथ संबंध बनाने में काम आएगी। हालांकि महिला अपने बेटी के इन आरोपों से इनकार किया है। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

मां ने किया इनकार
जानकारी के मुताबिक यह छात्रा नॉर्थ बेंगलुरु के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वह अपनी 45 वर्षीय मां और बड़ी बहन के साथ रहती है। मां से मतभेद के चलते छात्रा के पिता परिवार से अलग रहते हैं। छात्रा का कहना है कि उसके साथ यह सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुलिस ने अभी घटना के बारे में पीड़ित छात्रा का बयान नहीं दर्ज किया है।

वहीं, छात्रा की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसने आरोपों से इनकार किया है। महिला का दावा है कि उसने पूर्व में अपनी बेटी को डांटा है और उसकी पिटाई की है। लेकिन कभी भी अपने बेटी का यौन शोषण नहीं किया।

घर पहुंची थी महिला काउंसलर
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक महिला काउंसलर इस स्कूल में पहुंची थी। यह महिला इस स्कूल में अक्सर आती रहती है। काउंसलर ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में काउंसिलिंग के दौरान छात्रा ने उसे इस बारे में बताया। इसके बाद महिला काउंसलर ने पुलिस से संपर्क किया और पॉस्को ऐक्ट में केस दर्ज कराया। इसके बाद एक महिला पुलिस सादे कपड़ों में पीड़िता के घर गई और उससे बात की। पुलिस ने लड़की की बड़ी बहन से भी पूछताछ की। हालांकि उसने कुछ नहीं बताया।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति