थाना मोहगांव पुलिस की कार्यवाही 17.464 गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

मंडला,

थाना मोहगांव पुलिस ने शुक्रवार की शाम मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए 17 किलो 464 ग्राम गांजा जब्त किया गया। दिनाँक 27-06-2025 को थाना मोहगाँव पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि ग्राम चाबी में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा छुपाकर रखे हुए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी मोहगांव ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एक विशेष टीम गठित की और दबिश के लिए रवाना किया।

दबिश के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर कार्रवाई की गई, जहां मुन्ना लाल यादव पिता माधव लाल यादव उम्र 49 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, ग्राम चाबी को अभिरक्षा में लेकर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक के ड्रम में रखे 11 पैकेट और टीन की पेटी में छिपाए गए 6 पैकेट कुल 17 पैकेट में रखा 17 किलो 464 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। जप्त गांजे की बाज़ार में अनुमानित कीमत लगभग ₹2,95,680/- आंकी गई है। आरोपी का कृत्य एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत अपराध करना पाये जाने से थाना मोहगांव में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उल्लेखनिय है कि मंडला पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लिन स्वीप चलाया जा रहा है, जिसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहगांव वेदराम हनोते के नेतृत्व में उनि. नन्दश्माम धुर्वे, जयराम सैयाम, गौरव तिवारी, वंदना शर्मा सउनि. जमुना पड़वार, प्रआर. मनोज मरकाम, चैनसिंह सैयाम, आर. हेमन्त मरावी, खेमसिंह, हीरा वरकड़े चालक आर. रेवा मरावी की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति