कल्याण बनर्जी ने कहा, 40 साल की शादी तोड़ी, अब मुझे नैतिकता सिखा रही है!, महुआ से फिर भिड़ गए

कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो वरिष्ठ सांसद महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी एक बार फिर खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। यह तकरार कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस को लेकर ममता बनर्जी की विवादित टिप्पणी के बाद सामने आई है, लेकिन अब यह विवाद व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंच गया है। कल्याण बनर्जी ने कहा, “40 साल की शादी तोड़ी, अब मुझे नैतिकता सिखा रही है!”

कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा के वैवाहिक जीवन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, "महुआ हनीमून से लौटकर मुझसे लड़ने आ गई हैं! मुझे नारी विरोधी बता रही हैं? उन्होंने एक 40 साल पुरानी शादी तोड़ दी और 65 साल के व्यक्ति से शादी की। क्या उन्होंने उस महिला को चोट नहीं पहुंचाई?" आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा ने बीजेडी के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी हुई है। कल्याण बनर्जी ने कहा, “जो सांसद संसद से नैतिकता के उल्लंघन पर निष्कासित हो चुकी हैं, वो मुझे ज्ञान दे रही हैं! वो सबसे ज्यादा महिला विरोधी हैं। उन्हें सिर्फ अपना भविष्य और पैसा बनाना आता है।”

यह हमला तब हुआ जब कल्याण बनर्जी ने कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस पर टिप्पणी करते हुए बलात्कार पीड़िता को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा, "जो ऐसे लोगों के साथ घूमती हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि वे किनके साथ जा रही हैं।" इस बयान की चौतरफा आलोचना हुई, जिसे पीड़िता को शर्मिंदा करने वाला और महिला विरोधी करार दिया गया।

तृणमूल कांग्रेस की ओर से जब यह कहा गया कि ममता बनर्जी की टिप्पणी व्यक्तिगत थी, तब महुआ मोइत्रा ने पार्टी के आधिकारिक बयान को टैग करते हुए लिखा, "भारत में स्त्रीद्वेष पार्टी लाइन से परे है। लेकिन टीएमसी की खासियत है कि हम चाहे जो भी हो, ऐसी घृणित टिप्पणी की निंदा करते हैं।"

पहले भी हो चुकी है भिड़ंत
यह दोनों नेता इससे पहले 4 अप्रैल 2025 को चुनाव आयोग के दफ्तर में भी भिड़ चुके हैं। उस समय महुआ का नाम TMC के ज्ञापन से हटा दिया गया था, जिस पर वह भड़क गईं और सुरक्षा गार्ड से कथित तौर पर कहा कि 'इन्हें गिरफ्तार करो'। इसके बाद एक व्हाट्सऐप चैट लीक हुआ जिसमें कल्याण बनर्जी ने महुआ को “versatile international lady” कहकर तंज कसा था।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति