सुनील गावस्कर की डांट सुनते ही बदल गए पंत, खुद को कर लिया था दुनिया से दूर

नई दिल्ली
टी20 वर्ल्ड कप 2024 हो या फिर इसके बाद की कोई भी द्विपक्षीय सीरीज या फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद आईपीएल 2025 ऋषभ पंत हर मोर्चे पर फ्लॉप ही नजर आए। हालांकि, जैसे ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा तो उनकी तारीफ हो रही है। ऋषभ पंत का एक ही मैच में दो दमदार पारियां खेलना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि उन्होंने खूब मेहनत की और अब और ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेल रहे हैं। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की एक डांट शायद उन्होंने गंभीरता से ली है।

दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जब ऋषभ पंत खराब शॉट या जल्दबाजी में आउट हो रहे थे तो ऑन एयर सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत को डांट लगाई थी और उन्होंने पंत को स्टूपिड, स्टूपिड…स्टूपिड बोला था। हालांकि, बाद में ऋषभ पंत और गावस्कर एक एड में नजर आए, लेकिन गावस्कर की इस फटकार के बाद ऋषभ पंत ने जो किया, उसके लिए तारीफ बनती है।

रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मेलबर्न टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद पंत ने कड़ी ट्रेनिंग करने का फैसला किया। उन्होंने कथित तौर पर अपना व्हाट्सएप अनइंस्टॉल कर दिया था और अपने अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया था। भारत के पूर्व स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने टीओआई को बताया, "उन्होंने दिन-रात बहुत कठिन सेशन किए। जब ​​भी वह खाली होते, तो मुझे जिम में ले जाते। उन्हें थकान या काम के बोझ की परवाह नहीं थी। उन्होंने बस इतना कहा कि उन्हें खुद पर काम करते रहना है।"

उन्होंने आगे बताया, "फाइनल के दिन, वह अपने मन में किसी तरह का अपराधबोध लेकर मेरे पास आए और पूछा कि क्या वह एक दिन की छुट्टी ले सकते हैं। मैंने कहा कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत है। पंत के पास इतना खजाना है कि वह कम से कम एक साल तक बिना कुछ खास किए ठीक रहेंगे। यही कारण है कि आप उन्हें हेडिंग्ले टेस्ट में दो शतक लगाने और इतने लंबे समय तक विकेटकीपिंग करने के बावजूद इतनी अच्छी तरह से घूमते हुए देखते हैं।"

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति