मेरा बेटा अभिषेक प्रशंसा के योग्य है : अमिताभ बच्चन

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह तारीफ के लायक हैं। इस महीने फिल्म उद्योग में अभिषेक के 25 साल पूरे होने वाले हैं।

अभिषेक ने वर्ष 2000 में करीना कपूर खान के साथ ‘रिफ्यूजी’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। जे पी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने एक अनाम भारतीय मुस्लिम की भूमिका निभाई थी, जो कच्छ के रण में भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा पार करने में अवैध शरणार्थियों की मदद करता है। फिल्म 30 जून, 2000 को रिलीज हुई थी।

अमिताभ ने 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट की गई अभिषेक के विभिन्न किरदारों की एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘मैं इस वैराइटी को प्रणाम करता हूं, और अपने पुत्र की सराहना करता हूं! जी हां, पिता हूं मैं उसका, और मेरे लिये मेरा पुत्र अभिषेक सराहना करने योग्य है।"

अभिषेक की नयी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज़, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। छह जून को रिलीज हुई यह फिल्म अभी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति