धूम 2 में अभिषेक का हो गया था आदित्य चोपड़ा से विवाद

मुंबई,

 हाल ही फिल्म धूम 2 में एसीपी जय दीक्षित के गंभीर और सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया कि एक डांस सीन को लेकर उनका आदित्य चोपड़ा से बड़ा विवाद हो गया था। उन्होंने कहा कि यह बहस इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच काफी देर तक तनाव बना रहा।

अभिषेक ने बताया कि फिल्म के एक सीन में उनका किरदार ऋतिक रोशन के किरदार को एक रात की छूट देता है, क्योंकि अगली सुबह वह उसे गिरफ्तार करने वाला होता है। इसी दौरान फिल्म का गाना दिल लगा ना शुरू होता है जिसमें पूरी कास्ट डांस करती है। लेकिन अभिषेक को लगा कि एक सीरियस पुलिस ऑफिसर होने के नाते, उनके किरदार को इस गाने में डांस नहीं करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि उनका किरदार सिर्फ बार पर बैठे और ऋतिक के किरदार को शांत रूप से देखे।

हालांकि, आदित्य चोपड़ा इस विचार से सहमत नहीं थे। उन्होंने साफ कह दिया कि दर्शक पूरी कास्ट को एक साथ डांस करते देखना चाहते हैं और अभिषेक को भी इसमें शामिल होना ही होगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और मामला काफी तनावपूर्ण हो गया। अभिषेक ने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में इस तरह के रचनात्मक मतभेद आम हैं और हर किसी का दृष्टिकोण अलग हो सकता है। अंततः जब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की, तो अभिषेक को यह मानना पड़ा कि कभी-कभी एक कलाकार को निर्देशक के विज़न पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब फिल्म अच्छा करती है, तो यह स्वीकार करना पड़ता है कि शायद हर बार आपकी सोच ही सही नहीं होती। धूम 2 न सिर्फ एक बड़ी हिट साबित हुई, बल्कि आज भी दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बरकरार है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति