अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कस्ते हुए कहा- बीजेपी राज में भाजपा जैसा ही खाद का हाल

लखनऊ
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा राज में भाजपा जैसा ही खाद का हाल हो गया है।
भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि मुझे लग रहा है कि सपा प्रमुख को खाद को लेकर सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई से पीड़ा है।

यादव ने रविवार को 'एक्स' पर पोस्ट में शायराना अंदाज में कहा "है चमचम बोरी नकली माल, भाजपा जैसा खाद का हाल", भाजपा राज में।" यादव ने इसी पोस्ट में दो मिनट 23 सेकंड का खबर का एक वीडियो साझा किया जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगी बोरियों में नकली खाद की बिक्री की जानकारी दी गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने सपा प्रमुख के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ''सपा मुखिया अखिलेश जी की परेशानी का कारण योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार की भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की नीति है।" उन्होंने कहा, ''जब भी अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई होती है, सपा मुखिया परेशान हो जाते हैं।"

श्रीवास्तव ने कहा, ''अभी चंद दिन पहले ही योगी सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर कई खाद विक्रेताओं की जांच की गई थी, कई के खिलाफ कार्रवाई हुई और सीतापुर जिले के कृषि अधिकारी निलंबित भी किए गए हैं।''
भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया, ''मुझे लगता है कृषि मंत्री शाही द्वारा जिलो में 'फर्टिलाइजर' को लेकर की जा रही जांच और कार्रवाई से अखिलेश जी पीड़ा में हैं।''

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति