घर से झूठ बोलकर कॉलेज के सात दोस्त हांडी कूंडी पिकनीक मनाने निकल गए, एक पानी में डूबा, मौत

खंडवा
घर से झूठ बोलकर कॉलेज के सात दोस्त हांडी कूंडी पिकनीक मनाने निकल गए। यहां बहते पानी और प्राकृतिक नजारों की रिल बना रहे थे। इतने में दो दोस्त पानी के पास सेल्फी लेने पहुंच गए। जिसमें से एक का पैर फिसलने से वह पानी में जा पहुंचा। दूसरा दोस्त उसे बचाने में पानी में कूदा लेकिन बचा नहीं पाया और मौत हो गई। स्वजन ने दोस्तों पर ही युवक को मारकर फेंकने के आरोप लगाए। जावर थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है। शव का पीएम जिला अस्पताल में करवाया गया।
 
स्वजन बोले- दोस्तों ने मारकर फेंका
घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय गौतम पुत्र घनश्याम निवासी सेमलिया अपने छह दोस्तों के साथ पिकनीक मनाने हांडी-कूंडी पहुंचा था। गौतम के मामा, पुनमचंद सिसौदिया ने बताया कि घर से बगैर बताए काम का कहकर निकला था। दोपहर में हमें सूचना मिली कि इस तरह का हादसा हुआ है। वहीं गौतम के स्वजन ने आरोप लगाया कि उसके दोस्तों ने गौतम को मारकर पानी में फेंक दिया।

प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी पूरी कहानी
मृतक गौतम के साथ हांडी-कूंडी पहुंचे उसके साथी सुयष ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे निकले थे। हमें सायबर सेल में एक शिकायत करनी थी, हम थाने जाने वाले थे, लेकिन रविवार होने से गए नहीं, इतने में हमारे साथी भी खंडवा आए और फिर हमारा प्लान हांडी-कूंडी जाने का बन गया। हम सात लोग थे, रिल और फोटो खींच रहे थे। तभी गौतम और रितेश पानी के पास पहुंचे। गौतम सेल्फी ले रहा था, इतने में उसका पैर फिसला और वह पानी में गिर गया।

रितेश ने रुमाल पकड़ा, गौतम बह गया
दोस्तों ने बताया कि जैसे ही गौतम पानी में गिरा, रितेश चिल्लाया और पानी में उसके पीछे कूद गया। हम पांच लोगों को तैरना नहीं आता था, इसलिए हम ग्रामीणों को आवाज दे रहे थे, थाने और एंबुलेंस वालों को फोन लगाया। दोनों को बचाने के लिए हमने रुमाल फेंका। रितेश ने रुमाल थाम लिया, लेकिन गौतम को सिर में चोट होने से वह बेसूध हो गया था और रुमाल पकड़ नहीं पा रहा था, एक हाथ से रितेश ने उसे थामा, लेकिन वह छूटकर आगे निकल गया।

'हमारी उससे कोई दुश्मनी नहीं थी'
कुछ देर बाद गांव के दो लोग पानी में गए और उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मारकर फेंकने के आरोप के संबंध में साथियों ने कहा कि हम लोग बचपन से साथ में रह रहे हैं। हमारी उससे कोई दुश्मनी नहीं थी, अचानक हादसा हो गया, हमने उसे बचाने का पूरा प्रयास भी किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति