कोलकाता गैंगरेप विवाद में फंसे मदन मित्रा, TMC ने मांगा तीन दिन में जवाब

कोलकाता
कोलकाता के लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले पर विवादित बयान को लेकर घिरे टीएमसी नेता मदन मित्रा की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही हैं। टीएमसी ने मदन मित्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया और कहा कि उनका यह बयान पार्टी के कठोर रुख के खिलाफ है। पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सुब्रत बख्शी ने कहा, "कोलकाता शहर में एक लॉ स्टूडेंट के साथ बहुत ही जघन्य और अत्यंत दुखद घटना घटी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दुखद और क्रूर यातना की इस अत्यंत संवेदनशील घटना पर दुख व्यक्त किया और इस घटना की कड़ी निंदा की है। प्रशासन आवश्यक कार्रवाई कर रहा है और दोषियों की त्वरित पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।"

सुब्रत बख्शी ने मदन मित्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आगे कहा, "इस मामले में 28 जून 2025 को आपके (मदन मित्रा) द्वारा किया गया अनुचित, अनावश्यक और असंवेदनशील बयान पार्टी की छवि को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने वाला है। साथ ही, आपका यह बयान पार्टी के कठोर रुख के खिलाफ है। पार्टी अनुशासन भंग करने के इस व्यवहार के लिए आपको अगले तीन दिनों के भीतर कारण बताने का निर्देश दिया जाता है।"

बता दें कि टीएमसी नेता मदन मित्रा ने कोलकाता के कॉलेज परिसर में एक लॉ स्टूडेंट के साथ कथित बलात्कार पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। मित्रा ने अपने बयान में दावा किया कि बलात्कार की घटना ने सभी लड़कियों को यह संदेश दिया है कि उन्हें कॉलेज बंद होने पर कॉलेज नहीं जाना चाहिए।

हालांकि, पार्टी ने मदन मित्रा के इस बयान की निंदा की और कहा, "ये विचार किसी भी तरह से पार्टी की स्थिति को नहीं दर्शाते हैं। हमारा रुख दृढ़ है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति हमारी शून्य सहिष्णुता है और हम इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग करते हैं।"

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति