अखिल भारतीय पुजारी महासंघ की मांग, प्रमुख मंदिरों में मिले प्रोटोकाल की सुविधा

उज्जैन
देश में पुजारियों के खिलाफ दमनकारी नीति अपनाई जा रही है। उन पर प्राण घातक हमले हो रहे हैं। दबंग उनकी जमीन व रोजी रोटी छीन रहे हैं। उन्हें मंदिरों से बेदखल किया जा रहा है। कई गांवों से पुजारी पलायन को भी मजबूर हुए हैं। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों को पुजारी सुरक्षा कानून बनाना चाहिए। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. महेश पुजारी ने बताया इस मामले में केंद्र व राज्य सरकारों को पत्र लिखा है।
 
पुजारियों की सुरक्षा के लिए कानून बने
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया बीते दिनों कोटा में आयोजित राजस्थान पुजारी सेवक संघ के महा अधिवेशन में पुजारियों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने सहित अनेक प्रस्ताव रखे गए थे। जिन्हें अधिवेशन में मौजूद समस्त पुजारियों ने ध्वनिमत से पास किया था। देश के कुछ हिस्सों में विशेषकर राजस्थान में पुजारियों की स्थिति खराब है। दबंग पुजारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। महाकाल सहित देश के प्रमुख मंदिरों में राजनेता, साधु संत सभी को वीआइपी सुविधा प्राप्त हो रही है।

पूरे देश के पुजारियों में है आक्रोश
लेकिन भगवान के सेवक पुजारी उपेक्षित हैं, किसी भी मंदिर में पुजारियों के लिए वीआईपी दर्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पुजारियों के साथ हो रहे इस सौतेले व्यवहार से पूरे देश के पुजारियों में आक्रोश है। पुजारी महासंघ ने केंद्र व राज्य सरकारों से मांग की है कि देश के सभी प्रसिद्ध मंदिर जहां वीआईपी प्रोटोकाल की सुविधा उपलब्ध है, पुजारियों को भी इसमें शामिल किया जाए। उन्हें भी गर्भगृह में जाकर भगवान के दर्शन पूजन का लाभ मिलना चाहिए। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति