इस तारीख से शुरू होगी जनगणना, पहले चरण में पूछे जाएंगे ये सवाल

नई दिल्ली 
बहुप्रतीक्षित जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। इस बार जनगणना दो चरणों में होनी है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने कहा कि अगले साल 1 अप्रैल से इसका पहला चरण शुरू हो जाएगा। इस चरण में लोगों से उनके घरों में मौजूद वाहन, इलेट्रॉनिक समाना और अन्य सुख सुविधाओं की चीजों की लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए सेंसस कमिश्नर और रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। बता दें कि इस बार मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके डिजिटल माध्यम से जनगणना करवाई जाएगी।

पहले चरण में कमान का सूचीकरण किया जाएगा। इसमें लोगों की आवासीय स्थिति, संप्तित और सुख-सुविधा के सामानों की जानकारी ली जाएगी। वहीं जनगणना के दूसरे चरण में घर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक आर्थिक और अन्य जानकारियों इकट्ठी की जाएंगी। इसे पॉपुलेशन एन्यूमरेशन (PE) कहा जाएगा।

राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि तय तारीख से पहले सुपरवाइजर और अन्य जनगणना अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कामों का बंटवारा कर दिया जाए। यह काम जिला स्तर पर किया जाएगा। सरकार ने कहा कि इस बार जनगणना में जाति की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। जनगणना के कार्य के लिए 34 लाख सर्वे करने वाले और सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। ये लोग फील्ड का काम करेंगे। इसके अलावा 30 हजार जनगणना पदाधिकारियों को तैनात किया जाएगा। ये अधिकारी जनगणना के दौरान मिली जानकारी का डेटा तैयार करेंगे। इसके बाद इस जानकारी को डिजिटलाइज किया जाएगा।

क्या-क्या पूछा जाएगा
ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर ने करीब तीन दर्जन सवाल तैयार किए हैं जो जनगणना के दौरान लोगों से पूछे जाएंगे। इस सर्वे में हर शख्स से फोन, इंटरनेट, वान, रेडियो, टीवी, फ्रिज से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। इसके अलावा लोगों से यह भी पूछा जाएगा कि वे कौन सा अनाज खाते हैं और पीने के पानी का स्रोत क्या है। लोगों से शौचालय, पानी की निकासी, नहाने और रसोई से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी। लोगों को एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन की जानकारी भी देनी होगी।

जानकारी के मुताबिक लोगों से यह भी पूछा जाएगा कि उन्होंने छत, दीवारों और फर्श पर कौन सी सामग्री का इस्तेमाल किया है। घर में कितने लोग रहते हैं। घर में कितने कमर हैं। घर में कितने विवाहित दंपती हैं। घर का मुखिया महिला है या पुरुष। 1 मार्च 2027 तक जनगणना का अंतिम चरण पूरा होना है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही एजेंसियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भारत में हर 10 सा में जनगणना करवाई जाती है। हालांकि इस बार कोरोना की वजह से जनगणना में देरी हुई है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति