टोयोटा की नई धांसू SUV FJ क्रूजर जल्द देगी दस्तक

नई दिल्ली

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए टोयोटा जल्द ही एक नई स्टाइलिश और दमदार SUV, FJ क्रूजर लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे "Mini Fortuner" या "Baby Land Cruiser" जैसे नामों से भी पहचाना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह SUV सीधे तौर पर महिंद्रा थार रॉक्स, स्कॉर्पियो-N, टाटा सफारी और जीप कंपास जैसे लोकप्रिय मॉडलों को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत भारत में लगभग ₹20 लाख से 27 लाख के बीच हो सकती है, जिससे यह उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है जो फॉर्च्यूनर जैसी स्टाइल और ऑफ-रोडिंग क्षमता को थोड़े कम बजट में चाहते हैं।

कब होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, FJ क्रूजर का प्रोडक्शन 2026 के आखिर तक थाईलैंड में शुरू होने की संभावना है और इसे भारत में 2027 के मध्य, यानी जून के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इस SUV का निर्माण महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित टोयोटा के मेक-इन-इंडिया प्लांट में किया जाएगा, जिससे इसकी लागत को नियंत्रित रखते हुए इसे प्रतिस्पर्धी कीमत पर पेश किया जा सकेगा।

डिजाइन की बात करें तो FJ क्रूजर का लुक बॉक्सी और रफ-टफ होगा, जो इसकी ऑफ-रोडिंग पहचान को दर्शाता है। 2023 में जारी एक टीज़र इमेज से इसके डिजाइन की झलक मिलती है, जिसमें मॉडर्न LED हेडलैम्प्स, डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs), ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, चंकी टायर्स और टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील जैसे फीचर्स दिखाए गए हैं। ये सभी एलिमेंट्स मिलकर इसे एक क्लासिक और मजबूत SUV का लुक देते हैं। इसके अलावा, SUV में मिलने वाला फुल-टाइम 4WD सिस्टम इसे हर तरह की सड़क पर चलने के लिए सक्षम बनाता है।

पावर और परफॉर्मेंस
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो भारत में आने वाले वर्जन में टोयोटा 2.7 लीटर का 2TR-FE नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो लगभग 161 बीएचपी की पावर और 246 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और फुल-टाइम 4WD सिस्टम से जोड़ा जाएगा। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट के लिए कंपनी इसमें एक हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी शामिल कर सकती है, जो ज्यादा माइलेज और पर्यावरण के अनुकूल ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगा। कुल मिलाकर, टोयोटा FJ क्रूजर आने वाले समय में भारतीय SUV बाजार में एक नया और दमदार विकल्प बनकर उभर सकती है।

 

  • admin

    Related Posts

    आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

    मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

    सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

     नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति