8 जुलाई को दलाई लामा हो जाएंगे 90 साल के, कर सकते हैं उत्तराधिकारी का ऐलान…

धर्मशाला 

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा 90 साल के होने जा रहे हैं। खबरें हैं कि इस मौके पर वह अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन जानकार संभावनाएं जता रहे हैं। खास बात है कि दलाई लामा पहले ही इस रेस में किसी भी चीनी नागरिक का पत्ता काट चुके हैं। फिलहाल, चीन इस आयोजन पर लगातार नजर बनाए हुए है।

6 जुलाई को दलाई लामा 90 साल के हो जाएंगे। इस दौरान धर्मशाला के मैक्लॉडगंज में आयोजन शुरू हो जाएगा।CTA यानी केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कई मंत्रियों ने कहा है कि 90वां जन्मदिन मनाने के दौरान दलाई लामा उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकते हैं। इन मंत्रियों में पेन्पा सेरिंग, सिक्यॉन्ग, डिप्टी स्पीकर डोलमा सेरिंग का नाम शामिल है।

 निर्वासित तिब्बती सरकार के स्पीकर खेन्पो सोनम तेन्फेल ने कहा कि 2 जुलाई से धार्मिक आयोजन शुरू हो जाएंगे। उस दौरान दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा, 'कॉन्फ्रेंस के एजेंडा में यह शामिल नहीं है, लेकिन इस बात की काफी संभावनाएं हैं कि दलाई लामा के उत्तराधिकारी के प्रश्न पर चर्चा हो सकती है और हमें जवाब मिल सकता है।'

उन्होंने कहा, 'दलाई लामा का उत्तराधिकारी चीन के बाहर आजाद दुनिया का होना चाहिए। जैसा वह चाहते हैं। किसी भी हाल में तिब्बती सिर्फ उसी नाम को स्वीकार करेंगे, जो दलाई लामा खुद बताएंगे।'

Voice for the Voiceless नाम की किताब में दलाई लामा पहले ही बता चुके हैं कि उनका उत्तराधिकारी आजाद दुनिया में पैदा हुआ होना चाहिए और चीन से बाहर का होना चाहिए।
चीन की क्यों नजर

ऐसा माना जा रहा है कि चीन इस बात पर जोर देता है कि वह दलाई लामा के उत्तराधिकारी का चुनाव करेगा, ताकि तिब्बत पर धार्मिक नियंत्रण हासिल किया जा सके। जबकि, तिब्बत में ऐसे शख्स को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिसे चीन चुनेगा।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति