सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली में कांवड़ियों के लिए किए 3 बदलाव

नई दिल्ली

सावन का महीना 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है, और दिल्ली सरकार इस बार कावड़ यात्रा के लिए विशेष तैयारियों में जुटी है. राजधानी में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा, साथ ही उन्हें विभिन्न सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर 3 महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. पहला बदलाव यह है कि कांवड़ यात्रा समितियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे कोई बिचौलिया नहीं होगा. सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सहायता सीधे समितियों के खातों में जाएगी.

मंत्री ने जानकारी दी कि सभी कांवड़ शिविरों के लिए 1200 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान की गई है, साथ ही बिजली की सिक्योरिटी को 25% तक घटा दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि कांवड़ शिविरों की अनुमति के लिए एक सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली स्थापित की गई है, जिसके तहत कावड़ आयोजकों को सभी आवश्यक अनुमतियां एक ही स्थान से मिलेंगी. इस व्यवस्था से आयोजक बिना किसी प्रशासनिक बाधा के शिव भक्तों की सेवा कर सकेंगे.

शिविरों को 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली
कपिल मिश्रा ने जानकारी दी कि हर वर्ष लाखों कावड़िए दिल्ली से गुजरते हैं, जिन्हें कावड़ सेवा शिविरों के माध्यम से सहायता प्रदान की जाती है. कावड़ समितियों को अक्सर संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ता है. इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली सरकार ने इस बार सभी पंजीकृत शिविरों को 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का निर्णय लिया है. इसके अतिरिक्त, बिजली मीटर इंस्टॉलेशन के लिए केवल 25 प्रतिशत सुरक्षा जमा राशि ली जाएगी.

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए पैसा देगी सरकार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि सरकार अब कावड़ सेवा समितियों को कांवड़ शिविर के लिए टेंट और अन्य सुविधाओं के लिए सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से धनराशि प्रदान करेगी. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति