एक युवक ने अपने ही बॉयफ्रेंड पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है. कहा- उसने पहले मुझे लिंग परिवर्तन के लिए मजबूर किया

भोपाल

राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रेम-प्रसंग और शादी के नाम पर ट्रांसवुमेन से धोखा हुआ. इस मामले की शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि एक युवक ने अपने प्रेमी के कहने पर जेंडर चेंज करवाया और खुद को लड़की में तब्दील कर लिया, लेकिन जब उसने शादी की बात की तो पार्टनर मुकर गया और उसे ब्लैकमेल करने लगा.

जानकारी के अनुसार, यह मामला भोपाल के गांधी नगर थाना इलाके का है. यहां एक ट्रांसवुमेन ने अपने पार्टनर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है. गांधीनगर पुलिस ने बताया कि भोपाल के रहने वाले समलैंगिक युवक (पीड़ित) की बहन की ससुराल नर्मदापुरम में है, जहां वो अक्सर जाता रहता था. इसी दौरान उसकी पहचान बहन की ससुराल के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हो गई.

दोनों युवकों में पहले दोस्ती हुई और फिर बाद में अफेयर हो गया और दोनों युवक रिलेशनशिप में आ गए. इस दौरान नर्मदापुरम में रहने वाले युवक ने पीड़ित युवक को शादी का वादा भी किया. दोनों में तय हुआ कि भोपाल में रहने वाला युवक जेंडर चेंज करवाकर लड़की बनेगा, जिसके बाद दोनों शादी कर लेंगे.

इसके बाद ट्रीटमेंट के तहत पीड़ित ने हार्मोनल चेंज के लिए पहले दवाई लेना शुरू की. फिर इंदौर के एक अस्पताल में जेंडर चेंज करवाकर लड़की बन गया. जब जेंडर चेंज हो गया तो भी दोनों रिलेशन में रहे. आरोप है कि नर्मदापुरम में रहने वाला पार्टनर अब शादी से मुकर गया है.

पीड़ित ने जब दबाव बनाया तो उसके पार्टनर ने धमकी दी कि वो उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर देगा. पीड़ित ने इसकी शिकायत गांधीनगर थाने में की है, जिसके बाद पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज करते हुए केस नर्मदापुरम ट्रांसफर कर दिया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति