IND vs ENG: एजबेस्टन में सिराज को बाहर करने की उठी आवाज, पूर्व क्रिकेटर ने किया सख्त फैसले का समर्थन

नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने प्लेइंग इलेवन को लेकर टीम मैनेजमेंट से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि एजबेस्टन टेस्ट में प्रसिद्ध कृष्ण और मोहम्मद सिराज में से किसी एक को खिलाया जाना चाहिए। उन्होंने कैप्टन शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर से प्लेइंग इलेवन चुनते वक्त कड़े फैसले लेने की अपील की है। साथ में उन्होंने सुझाव भी दिया है कि प्रसिद्ध कृष्णा थोड़े अच्छे दिख रहे लिहाजा मोहम्मद सिराज को दूसरे टेस्ट में बेंच पर बिठाया जाए।

मांजरेकर ने क्रिकइन्फो से बातचीत में कहा, '(सिराज या कृष्ण?) यहां आपको कड़े फैसले लेने होंगे। मेरे लिए यह आसान है क्योंकि सिराज आपके सीनियर बोलर हैं। वह पूरे जोश से गेंदबाजी करते हैं और हेडिंग्ले में उनका एक बढ़िया स्पेल भी रहा था…लेकिन आपको मौजूदा हकीकत की तरफ देखना होगा।'

मांजरेकर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट मैच खत्म होने तक प्रसिद्ध कृ्ष्ण शुभमन गिल के लिए एक ऐसे गेंदबाज जैसे लगे जिनके पास विकेट लेने के लिए गेंद थमाई जा सकती है। इसलिए उस लिहाज से मैं प्रसिद्ध कृष्ण के साथ जाऊंगा। यह भले ही कठिन फैसला होगा लेकिन प्रसिद्ध की तुलना में मोहम्मद सिराज के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए जरूरी है।’ मांजरेकर ने कहा कि शार्दुल ठाकुर की जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी को खिलाया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने एक तेज गेंदबाज को बैठाकर उसकी जगह कुलदीप यादव को खिलाने की सलाह दी है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला गया था। उस मैच में भारत की तरफ से दोनों पारियों को मिलाकर रिकॉर्ड 5 शतक लगे थे, उसके बाद भी उसे हार का सामना करना पड़ा था। लीड्स टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड को सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल चुकी है और एजबेस्टन टेस्ट के लिए उसके हौसले बुलंदी पर हैं। खास बात यह है कि ये मैदान भारत के खिलाफ इंग्लैंड का अभेद्य किला रहा है। यहां टेस्ट में भारत एक बार भी जीत नहीं पाया है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति