एजबेस्टन स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला, पिच का कैसा रहेगा मिजाज, जाने

नई दिल्ली
बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पहला मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पीछे है। वहीं, अब दूसरा मुकाबला जहां खेला जाएगा, उस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत ही ज्यादा खराब है। उस रिकॉर्ड के अलावा आप ये भी इस स्टोरी में जान लीजिए कि बर्मिंघम के इस खूबसूरत स्टेडियम की पिच का मिजाज इस मुकाबले में कैसा रहने वाला है।

बर्मिंघम में टीम इंडिया ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से सात मैचों में टीम को हार मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा है, जो 1980 के दशक में खेला गया था। भारत को यहां कई दशकों से जीत नहीं मिल पाई है। टीम पहले से ही पिछड़ चुकी है और अब ऐसे स्टेडियम में मैच खेलेगी, जहां जीत नहीं मिली तो यह बहुत मुश्किल भरा रहने वाला है।

एजबेस्टन की बात करें तो यहां अब तक 56 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से 29 मैचों में उन टीमों ने जीत दर्ज की है, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की है। वहीं, पहले गेंदबाजी करने वाली टीम इन 56 मैचों में से सिर्फ 12 मैचों में जीत दर्ज कर पाई है। 15 मुकाबले यहां ड्रॉ भी रहे हैं। टॉस की भूमिका यहां अहम रहती है, लेकिन जीत प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो टॉस जीतकर गेंदबाजी करने पर आपके 50 फीसदी के करीब चांस मुकाबले जीतने के हो जाते हैं।

पिछले 10 टेस्ट मैचों में एजबेस्टन में पहली पारी का औसत स्कोर 334 रहा है। पिछली बार जब भारत ने इस मैदान पर खेला था, तो इंग्लैंड ने 378 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था। इस मैदान पर पिछले चार टेस्ट मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है, जो दर्शाता है कि पिच बल्लेबाजों को मदद करती है। इंग्लैंड के इस मैदान पर भी बाकी के मैदानों की तरह पेसर्स को मदद मिलती है। साल 2000 के बाद से तेज गेंदबाजों ने 31 की औसत से 490 विकेट लिए हैं। स्पिनर भी यहां फायदे में रहे हैं। उनका औसत 34 का है और विकेट उनको 153 मिले हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति