विंबलडन 2025: राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत

लंदन
ब्रिटेन की युवा टेनिस स्टार एम्मा राडुकानु ने बुधवार देर रात विंबलडन 2025 के दूसरे दौर में बड़ा उलटफेर करते हुए 2023 की चैंपियन मार्केटा वोंद्रोशोवा को 6-3, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उनका सामना विश्व नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका से होगा। दो ग्रैंड स्लैम विजेताओं के बीच खेले गए इस मुकाबले में राडुकानु ने सेंटर कोर्ट पर दमदार प्रदर्शन किया। पूर्व चैंपियन होने के बावजूद वोंद्रोशोवा दबाव में दिखीं, जबकि राडुकानु ने आत्मविश्वास के साथ आक्रामक शॉट लगाए।

राडुकानु ने मैच के बाद कहा,
आज मैंने बहुत अच्छा खेला। कुछ अंक ऐसे थे जिन्हें मैं खुद नहीं समझ पाई कि कैसे बचा लिए। मार्केटा के खिलाफ खेलना कठिन था, वह इस टूर्नामेंट की विजेता रह चुकी हैं। लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने पूरे मैच में अपना खेल बनाए रखा। पहले सेट में राडुकानु ने 4-2 की बढ़त बनाई, हालांकि अगले गेम में उन्होंने अपनी सर्विस गंवा दी। लेकिन वोंद्रोशोवा की फोरहैंड गलती ने राडुकानु को दोबारा ब्रेक दिला दिया और उन्होंने पहला सेट 6-3 से जीत लिया।

दूसरे सेट में भी वोंद्रोशोवा की गलतियां जारी रहीं। उन्होंने कई बार फोरहैंड और बैकहैंड में चूक की, जिससे राडुकानु को बढ़त मिलती गई। अंत में वोंद्रोशोवा की एक बैकहैंड गलती ने राडुकानु को जीत दिला दी। राडुकानु अब तीसरे दौर में सबालेंका से भिड़ेंगी, जिन्होंने हाल ही में शानदार फॉर्म में रहते हुए कई बड़ी जीत दर्ज की हैं। यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति