Oppo Reno 14 5G और Oppo Reno 14 Pro 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च

नई दिल्ली

Oppo Reno 14 5G और Oppo Reno 14 Pro 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. ओप्पो रेनो 14 सीरीज के अंतर्गत उतारे गए ये दो नए स्मार्टफोन्स दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ उतारे गए हैं. चलिए जानते हैं कि इन स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे.

कीमत

ओप्पो रेनो 14 के 8 जीबी/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 37999 रुपए, 12 जीबी/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 39999 रुपए और 12 जीबी/512 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 42999 रुपए है. वहीं, प्रो वेरिएंट के 12/256 जीबी वेरिएंट का दाम 49999 रुपए और 12/512 जीबी वेरिएंट का दाम 54999 रुपए है. ओप्पो रेनो 14 सीरीज की बिक्री कंपनी की साइट के अलावा अमेजन और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर 8 जुलाई से शुरू हो जाएगी.

मुकाबला

ओप्पो रेनो 14 की टक्कर वीवो वी50 5जी (कीमत 36999 रुपए), Xiaomi 14 CIVI (कीमत 38999 रुपए) से तो वहीं प्रो वेरिएंट का मुकाबला आईकू 12 5जी (कीमत 54990 रुपए) और वीवो वी40 प्रो (कीमत 49145 रुपए) से होगी.

Oppo Reno 14 Pro 5G Specifications

    डिस्प्ले: इस फोन में 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.83 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन ओलेड डिस्प्ले है.
    चिपसेट: इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर दिया गया है.
    कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, साथ में 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. फोन के फ्रंट में भी कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का सेंसर सेल्फी के लिए दिया है.
    बैटरी: 80 वॉट सुपरवूक और 50 वॉट एयरवूक चार्ज सपोर्ट के साथ 6200 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.

Oppo Reno 14 5G Specifications

    डिस्प्ले: इस फोन में 6.59 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन ओलेड डिस्प्ले दी गई है.
    चिपसेट: इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
    कैमरा: 50MP सेल्फी कैमरा वाले इस फोन के रियर में 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है.
    बैटरी: 80 वॉट सुपरवूक चार्ज सपोर्ट के साथ 6000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है.

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति