राजस्थान में अगले चार-पांच दिन भारी बारिश जारी रहने की संभावना, 30 से ज्यादा बांधों के गेट खुले

जयपुर

राजस्थान में बीते 48 घंटों से चल रहा भारी बारिश का दौर अगले 4-5 दिन जारी रहने का अनुमान है। मानसून की टर्फ लाइन दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है। इसके चलते आज कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य व पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश से बांधों और नदियों में अचानक तेज आवक के चलते डूबने से 9 लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिन तक भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में जयपुर, दौसा और टोंक में अति भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

बीते 48 घंटों में भारी बारिश के चलते प्रदेश के बांधों में भी पानी की जोरदार आवक हुई है। इसके चलते 30 से ज्यादा बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। जवाहर सागर बांध के 5 गेट खोलकर 1,38,750 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को हुई भारी बारिश के चलते गुरुवार को बांधों में 254 क्यूसेक पानी की आवक हुई है। प्रदेश के छोटे व मध्यम आकार के बांधों में से 44 बांध पूरी तरह भर चुके हैं, वहीं 408 बांध आंशिक रूप से भर गए हैं।

बीसलपुर 313.51 के स्तर पर
राजधानी जयपुर सहित कई जिलों की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर में भी पानी की जबरदस्त आवक हो रही है। शुक्रवार सुबह की स्थिति के अनुसार बांध का जल स्तर 313.51 मीटर पर पहुंच गया है। एक जून से अब तक बांध में 89 सेमी पानी आ चुका है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति