कोच डैरेन सैमी का मानना है कि उनकी टीम की तेज गेंदबाजी में आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा

ग्रेनाडा
वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी का मानना है कि उनकी टीम की तेज गेंदबाजी में आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश से प्रभावित खेल में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 286 रन पर आउट कर दिया। यह मैच ग्रेनेडा के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

यह तीसरी बार है जब इस सीरीज में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम को कम स्कोर पर समेटा है। इससे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह मुकाबला दूसरे दिन के लिए रोमांचक बना हुआ है।

सैमी ने स्टंप्स के बाद कहा, “हमने जिस तरह की तैयारी की थी और गेंदबाजों ने लगातार विरोधी टीम के टॉप बल्लेबाजों को चुनौती दी, वही नतीजा दिखा। जब से हमारे गेंदबाजी कोच रवि रामपाल जुड़े हैं, हमने टीम में एक नई सोच लाने की कोशिश की है, और गेंदबाज भी उसमें पूरा साथ दे रहे हैं, इसी का असर मैदान पर नजर आ रहा है।”

तेज गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की जिसमें अल्जारी जोसेफ ने 4 विकेट लिए, जिसमें स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट किया। जेडन सील्स ने भी 2 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को कभी जमने नहीं दिया।

सैमी ने आगे कहा, “हमने तीन पारियों में 30 विकेट ले लिए हैं, और अगर छोड़े गए कैच भी जोड़ लें तो शायद 37 विकेट होते। गेंदबाजों ने बहुत अच्छी लाइन-लेंथ रखी है, और सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, कोई भी टीम इन गेंदों का सामना मुश्किल से कर पाती।”

उन्होंने यह भी कहा, “अगर विरोधी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करे और आप उन्हें 280 के करीब रोक दें, तो इसे अच्छा ही माना जाएगा। लंच के बाद हमने कुछ मौके गंवाए, लेकिन बाद में जो 5 विकेट जल्दी लिए, उससे हम फिर मजबूत स्थिति में आ गए।”

ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेउ वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। उन्होंने माना कि बल्लेबाजी के लिए पिच थोड़ी मुश्किल थी और गेंदबाजों को मदद भी मिल रही थी। वेबस्टर ने कहा, “नई गेंद से तो काफी स्विंग था। मैं चाहता था कि हमारी टीम का स्कोर 300 के पार जाता, लेकिन 286 भी बुरा नहीं है।”

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति