एजबेस्टन टेस्ट मैच में दूसरे सत्र का खेल हुआ समाप्त, भारत को नहीं मिली कोई विकेट

एजबेस्टन 
एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड पर दबदबा बना लिया है। शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बनाए। इसके जबाव में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 77 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन का खेल बेहद रोमांचक होने वाला है। दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। दूसरा दिन भारत के नाम रहा। पहले 587 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के 3 अहम विकेट भी भारत ने चटका दिए। हालांकि, दिन का खेल समाप्त होने तक हैरी ब्रूक और जो रूट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई।

तीसरे दिन का खेल भारतीय गेंदबाजों के ऊपर निर्भर करेगा। वहीं, इंग्लैंड की टीम की उ्म्मीदें ब्रूक और रूट पर निर्भर करेंगी। दूसरे दिन के आखिरी सत्र में आकाश दीप ने अपने दूसरे ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर पहले बन डकेट और फिर ऑली पोप को पवेलियन का रास्ता दिखाया और फिर सिराज ने जैक क्रॉली को पवेलियन लौटाया। तीनों ही बल्लेबाज स्लिप में लपके गए। हालांकि, दूसरा दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा जिन्होंने 269 रनों की पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए।

भारत को चाहिए विकेट
टी ब्रेक हो गया है। भारत को दूसरे सत्र में भी कोई विकेट नहीं मिला। हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच 271 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने 355 रन बना लिए हैं। वह अभी 232 रन पीछे है। भारत को गेम में वापसी करने के लिए विकेट की तलाश है। 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति