बेलगाम रेत माफिया की करतूत, अधिकारी को रौंदने का प्रयास – बाल-बाल बची जान

मैहर 
सतना जिले के मैहर तहसील अंतर्गत रामनगर विकासखंड के कुबरी गांव में शुक्रवार को रेत माफिया (Sand Mafia) की दुस्साहसी हरकत सामने आई। नायब तहसीलदार रोशन रावत पर उस समय जानलेवा हमला किया गया जब वे अवैध रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को रोककर पूछताछ कर रहे थे। चालक ने अचानक ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन रावत सतर्कता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
 
अधिकारी पर वाहन चढ़ाने की कोशिश
जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार रोशन रावत को कुबरी गांव में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश मिला था। वे अपने स्टाफ के साथ गांव की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में बालू से लदा एक ट्रैक्टर संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। उन्होंने ट्रैक्टर रुकवाया और पूछताछ शुरू की, तभी ट्रैक्टर चालक रविंद्र और उसके सहयोगी नेपाली ने उन पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की।

गनीमत रही कि रावत समय रहते दूसरी दिशा में कूद गए और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, जानलेवा हमला और अवैध खनन के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

अवैध रेत खनन का गढ़ बना कुबरी गांव
स्थानीय लोगों का कहना है कि मर्यादपुर चौकी क्षेत्र का कुबरी गांव लंबे समय से अवैध रेत खनन का गढ़ बना हुआ है। यहां से प्रतिदिन ट्रैक्टर और ट्रकों के माध्यम से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध परिवहन होता है। घटना की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से फैली, अन्य माफिया वाहन चालक सतर्क हो गए। कई ट्रैक्टर चालकों ने सडक़ पर बालू गिराकर वाहन सहित भागने की कोशिश की। इनमें से एक वाहन को पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना से प्रशासनिक अमले में हलचल
इस पूरी घटना ने प्रशासनिक अमले को झकझोर कर रख दिया है। अधिकारी वर्ग अब रेत माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने भी इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। रामनगर एसडीएम आरती सिंह ने कहा कि हमने पुलिस को सूचना दे दी है। संबंधित व्यक्ति की पहचान होने के उपरांत उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा रहीं है। 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति