एमएलसी 2025: मैथ्यू शॉर्ट ने खेली कप्तानी पारी, यूनिकॉर्न्स की एक रन से रोमांचक जीत

न्यूयॉर्क
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के 25वें मैच में रोमांचक जीत दर्ज की। टीम ने फ्लोरिडा में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला महज एक रन से जीता। यह सीजन में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की सातवीं जीत रही, जबकि टेक्सास सुपर किंग्स को तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले ही ‘प्लेऑफ’ के लिए क्वालीफाई कर चुकीं इन दोनों टीमों ने अब तक नौ-नौ मैच खेले हैं। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने छह विकेट खोकर महज 148 रन बनाए।

टीम ने महज 19 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। यहां से सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को संभाला। मैथ्यू शॉर्ट ने हसन खान के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। हसन खान 25 गेंदों में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट ने पारी को आगे बढ़ाया और 63 गेंदों में चार छक्कों और पांच चौकों की मदद से 80 रन जड़े। विपक्षी टीम की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि अकील हुसैन, नांद्रे बर्गर और नूर अहमद को एक-एक सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में टेक्सास सुपर किंग्स निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 147 रन बना सकी। टीम के लिए डेवोन फेरीरा ने 20 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, जबकि सैतेजा मुक्कामल्ला ने 29 गेंदों में 34 रन जड़े। इनके अलावा शुभम रांजणे ने 28 रन की पारी खेली। टीम को जीत के लिए अंतिम ओवरों में 13 रन की दरकार थी, उसके पास चार विकेट शेष थे।

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद मोहसिन ने चौका लगाया, लेकिन अगली बॉल पर कोई रन नहीं बना। तीसरी और चौथी गेंद पर एक-एक रन आए, जबकि पांचवीं गेंद पर मोहसिन ने फिर से चौका जड़ दिया। ऐसे में टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रन की दरकार थी, लेकिन एक रन दौड़ते ही मोहसिन रन आउट हो गए। इसी के साथ सैन फ्रांसिस्को ने मुकाबला एक रन से जीत लिया।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति