अपकमिंग एमेजॉन सेल में कीमत में मिलेगा OnePlus 13, 13s और 13R

नई दिल्ली

Amazon Prime Day सेल अगले हफ्ते से शुरू हो रही है। इस सेल में वनप्‍लस के स्‍मार्टफोन्‍स को डिस्‍काउंट पर लिया जा सकेगा। लोगों को वनप्‍लस 13 सीरीज पर ऑफर पेश किए जाएंगे। वनप्‍लस ने बताया है कि लोगों के लिए अर्ली डील्‍स 10 जुलाई से ही शुरू हो जाएंगी। वनप्‍लस के तमाम प्रोडक्‍ट्स पर छूट मिलने वाली है। अगर आप वनप्‍लस 13 खरीदने का मन बना रहे हैं तो कम से कम 10 हजार रुपये का डिस्‍काउंट आपको मिल सकता है। ऐसे ही और भी प्रोडक्‍ट्स हैं। हम उनमें से कुछ चुनिंदा के बारे में आपको बता रहे हैं, जिन्‍हें एनबीटी टेक ने एक्‍सपीरियंस किया है। इसके अलावा कंपनी वनप्‍लस मॉनसून सेल लेकर आई है, जिसमें वनप्‍लस की वेबसाइट, पार्टनर स्‍टोर्स पर ऑफर्स दिए जाएंगे।

सेल में OnePlus 13 डिस्‍काउंट
OnePlus 13 को सेल में 59999 रुपये की इफेक्‍ट‍िव कीमत पर लिया जा सकता है। इसमें 5 हजार रुपये का प्राइस ड्रॉप और 5 हजार रुपये का बैंक कार्ड डिस्‍काउंट शामिल है। याद रहे कि बैंक कार्ड डिस्‍काउंट चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर मिलेगा, जिनमें आईसीआईसीआई शामिल है। इसके अलावा यूजर्स को सिलेक्‍टेड बैंक कार्ड पर 9 महीनों तक की नो-कॉस्‍ट ईएमआई की सुविधा भी दी जाएगी।

OnePlus 13s पर सेल डिस्‍काउंट
हाल ही में लॉन्‍च हुए वनप्‍लस 13एस को कई लोगों ने इसलिए नहीं खरीदा कि वो सेल का वेट कर रहे थे। इंतजार अब खत्‍म हो रहा है। अपकमिंग सेल में वनप्‍लस 13एस को 49,999 रुपये के इफेक्‍ट‍िव प्राइस पर लिया जा सकता है। इसमें 5,000 का इंस्‍टेंट बैंक डिस्‍काउंट और 5 हजार का एडिशनल एक्‍सचेंज बोनस शामिल है।

OnePlus 13R पर डिस्‍काउंट
अगर आपका थोड़ा कम बजट लेकर चल रहे हैं तो सेल में OnePlus 13R को देख सकते हैं। वनप्‍लस की यह डिवाइस 39999 रुपये के इफेक्‍ट‍िव प्राइस में ली जा सकेगी। इसमें चुनिंदा कार्ड्स पर 3 हजार रुपये का डिस्‍काउंट शामिल है साथ ही यूजर्स को बिना कोई पैसा दिए OnePlus Buds 3 मिल जाएंगे। यूजर 6 महीनों के लिए नो-कॉस्‍ट ईएमआई का विकल्‍प भी चुन सकेंगे।

OnePlus Nord पर डिस्‍काउंट
सेल में वनप्‍लस नॉर्ड डिवाइसेज को भी छूट के साथ लिया जा सकेगा। OnePlus Nord CE4 Lite सिर्फ 15999 रुपये में उपलब्‍ध होगा। इसमें चुनिंदा बैंक कार्डों पर 2 हजार का डिस्‍काउंट शामिल है। कंपनी हाल में आए OnePlus Bullets Wireless Z3 नैकबैंड को 1549 रुपये में बेच रही है। वह 150 रुपये का इंस्‍टेंट बैंक डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति