बर्मिंघम में भारत का पलड़ा भारी

 बर्मिंघम

भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मुकाबले का पांचवां और आखिरी दिन है। इंग्लैंड को 608 रन का अंसभव सा लक्ष्य देने के बाद भारत की बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत पर नजर है। टीम इंडिया ने यहां आज तक कोई टेस्ट नहीं जीता है। रविवार को मेजबान इंग्लैंड को जीत के लिए 536 रन जबकि भारत को सात विकेट की जरूरत है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कभी 418 रनों से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं हुआ है। ऐसे में इंग्लैंड टीम मैच ड्रॉ कराने की रणनीति भी आजमा सकती है।

हालांकि, भारतीय गेंदबाजों के सामने मुकाबला ड्रॉ करना आसान नहीं होगा। चौथे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 72 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसमें दो विकेट आकाशदीप और एक विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया। जैक क्रॉली का खाता नहीं खुला। बेन डकेट ने 25 और जो रूट ने 6 रन बनाए। इससे पहले, भारत ने कप्तान शुभमन गिल (161) के शानदार शतक के बाद दूसरी पारी 427/6 के स्कोर पर घोषित की। भारत के 587 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमटी थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त मिली थी।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति