दिल्ली-झुंझुनूं नेशनल हाईवे पर नग्न अवस्था में मिला युवक शव, जांच में जुटी पुलिस

झुंझुनूं

झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र स्थित पचेरी खुर्द गांव में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब दिल्ली-झुंझुनूं नेशनल हाईवे पर रॉयल होटल के पास एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिला। शव की स्थिति और शरीर पर गहरे चोटों के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

सुबह हाईवे किनारे शव को देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाधिकारी राजपाल यादव ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल को घेर कर जांच शुरू की। युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे आशंका है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई और शव को घटनास्थल पर लाकर फेंका गया।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास संघर्ष या खून के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को यहां लाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को किस वाहन से लाया गया और आरोपी कौन हो सकता है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है जिसमें निजी रंजिश, लूटपाट या अन्य आपराधिक कारण शामिल हो सकते हैं। इस वीभत्स वारदात के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं जबकि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति